खेलमनोरंजनराष्ट्रीय

हार्दिक पंड्या के साथ हो रहा था धोखा, पुराने बॉयफ्रेंड के साथ चुपके-चुपके मिल रही पत्नी नताशा… खुद X अली ने ही किया खुलासा

तलाक हुआ तो नताशा को नहीं मिलेगी फूटी कौड़ी, हार्दिक ने इन्वेस्टमेंट प्लान की बताई रणनीति

हार्दिक पांड्या से शादी से पहले नताशा स्टेनकोविक टीवी एक्टर अली गोनी के साथ 5 साल तक रिलेशनशिप में थीं। इतना ही नहीं ब्रेकअप के बाद भी नताशा अली गोनी से मिलती थी। जो हार्दिक पांड्या और नताशा के बीच दरार का सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है। इस कपल ने मई 2020 में शादी की थी और कुछ नहीने बाद ही नताशा ने एक बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद से कपल ने हिंदू और क्रिस्चन रीति रिवाज के साथ दोबार से 14 फरवरी, 2023 को शादी की थी।

ब्रेकअप के बाद भी बॉयफ्रेंड से मिलती थीं नताशा?
इन सारे विवादों के बीच नताशा स्टेनकोविक का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे अपने एक्स बॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ टीवी रिएलिटी शो ‘नच बलिए’ का हिस्सा थी। आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या से शादी के पहले नताशा टीवी एक्टर अली गोनी के साथ 5 साल तक रिलेशनशिप में थी। इस दौरान उनका दो बार ब्रेकअप हुआ लेकिन फिर भी मिला करते थे।

हार्दिक और नताशा का तलाक होने वाला है?
हार्दिक और नताशा की तलाक की बातों ने उस वक्त जोर पकड़ा जब नताशा ने अपने नाम के आगे से पांड्या सरनेम हटा लिया। आईपीएल 2024 हार्दिक पांड्या के लिए किसी बुरे सपने से भी ज्यादा खतरनाक था। ऐसे समय में इंसान को अपने हमसफर की सबसे ज्यादा जरूरत होती है लेकिन हार्दिक की मुश्किल घड़ी में बिल्कुल अकेले दिखे। हार्दिक की वाइफ नताशा न तो उन्हें स्टेडियम में सपोर्ट करने आईं ना ही सोशल मीडिया पर उनके लिए कोई स्टोरी या पोस्ट शेयर किया।

तलाक के बाद नताशा को हार्दिक की प्रॉपर्टी में से 70% मिलने वाले थे
दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अगर हार्दिक और नताशा का तलाक होता है तो हार्दिक को वाइफ नताशा स्टेनकोविक को अपनी प्रॉपर्टी का 70 प्रतिशत हिस्सा देना होगा। लेकिन अब लगता है नताशा को एक फूटी कौड़ी भी नसीब नही होगी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में हार्दिक पांड्या ये कहते दिख रहे हैं कि उन्होंने अपने हर अकाउंट में आधा हिस्सा अपनी मां के नाम कर रखा है। इसके अलावा प्रोपर्टी भी मेरी मां के नाम ही है। गाड़ी, घर सभी मां के ही नाम पर है। मेरा कोई भरोसा नहीं है और मैं आगे जाकर अपनी संपत्ति का 50 फीसदी हिस्सा किसी और को नहीं देना चाहता। यह बहुत चुभेगा।

Related Articles

Back to top button