ये हिंदुस्तान है ‘अफगानिस्तान नहीं’ यहां बुर्क़ा नहीं चलेगा… उत्तर प्रदेश में चुनावी सभा में गरजे “बाबा बुलडोजर”
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की सरकारें थीं, तब वो लोग सारा पैसा कब्रिस्तान में लगा देते थे- योगी आदित्यनाथ

बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और UP के CM योगी आदित्यनाथ एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान योगी आदित्यनाथ ने मुस्लिम महिलाओं को लेकर गरजे। योगी ने उत्तर प्रदेश की महाराजगंज जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि ये ‘अफगानिस्तान नहीं हिंदुस्तान है, यहां बुर्क़ा नहीं चलेगा…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने I.N.D.I.A अलायंस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र कहता है कि आएंगे पर्सनल लॉ लागू करेंगे। पर्सनल लॉ का मतलब है तालिबानी शासन. जिसमें बेटियां स्कूल नहीं जा पाएंगी और महिलाएं बाजार नहीं जा पाएंगी। सीएम ने कहा कि उनको बुर्का पहनना होगा। योगी ने कहा कि ये हिन्दुस्तान है, अफगानिस्तान और पाकिस्तान थोड़ी है कि कोई बुर्का पहनेगा।

योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र कहता है कि अल्पसंख्यकों को उनके रुचि के खानपान की स्वतंत्रता देंगे। योगी ने कहा कि ऐसा कौन सा खानपान है जो बहुसंख्यक खाता है और अल्पसंख्यक नहीं खाता है। उनकी रुचि कहां है, उन्होंने कहा कि रोटी आप भी खाते हैं, वो भी खाते होंगे लेकिन मामला एक जगह आकर ठहर जाता है। सीएम ने कहा कि जहां वो गोकशी करता है गोमाता को मारता है और गोमांश खाता है, वहां पर हिन्दू भड़क जाता है और कहता है ‘जन्म-जन्म का नाता है गाय हमारी माता है.’
‘पैसा कब्रिस्तान पर नहीं, देवालयों को सजाने में होता है खर्च’
सीएम योगी ने कहा कि मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि क्या वो गोकशी करने की छूट देंगे? सीएम योगी ने आगे कहा कि जब समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की सरकारें थीं, तब सारा पैसा कब्रिस्तान में लगा देते थे। लेकिन, आज हमने उस पैसे को उल्टा घुमा दिया। उन्होंने कहा कि ये लोग उल्टा घुमाते थे, पैसा आपका प्रदेश का। उस पैसे को कब्रिस्तान की बाउंड्री पर लगा देते थे। उन्होंने कहा कि कोई भी गांव में गरीब की जमीन है। पता लगा अगले दिन 4 लोग टोपी पहन कर गए और वहां पर बाउंड्री करने लगे। अब सारा पैसा देवालयों को सजाने में लगता है।



