Uncategorizedउत्तर प्रदेशछत्तीसगढ़बिहारराजनीति

अब सुबह 5:45 बजे शिक्षकों को पहुंचना होगा स्कूल, सेल्फी भेजकर देना होगा प्रमाण, वीडियो कॉन्फ्रेंस में जारी एसीएस का यह आदेश शिक्षकों का उड़ा देगा नींद

सेल्फी नहीं भेजी तो शिक्षक समेत हेड मास्टर का कटेगा वेतन

बिहार में स्कूल टाइमिंग को लेकर एसीएस केके पाठक अब और सख्त हो गए हैं। आदेश के मुताबिक शिक्षकों को अब 05:45 बजे सुबह स्कूल पहुंचना होगा। कई जिलों के डीईओ ने इस संबंध में पत्र भी जारी कर दिया है। पत्र में कहा गया कि हर हाल में चेतना सत्र का संचालन सुबह 6 बजे करना है।

स्कूल पहुंचते ही शिक्षकों को सेल्फी भेजनी होगी। नोटकैम से एचएम ग्रुप में सुबह 06:05 मिनट तक सेल्फी भेजनी होगी। छुट्टी के बाद यानी 1.30 बजे के बाद की सेल्फी भी अनिवार्य रूप से अपलोड करनी है। अगर ऐसा नहीं होता है तो एचएम समेत सभी शिक्षक अनुपस्थित माने जाएंगे। सभी की वेतन कटौती का आदेश दिया जाएगा।

इधर, बिहार के राज्यपाल विश्वनाथ अर्लेकर ने चीफ सेक्रेटरी को बिहार के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां जून के पहले सप्ताह तक बढ़ाने के सम्बंध में पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया कि प्रचंड गर्मी के चलते बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ने की सूचना मिल रही है। फिलहाल गर्मी की छुट्टी की अवधि 15 मई तक ही रखी थी।

 

Related Articles

Back to top button