छत्तीसगढ़राजनीति

तृतीय श्रेणी पदों पर अनुकंपा नियुक्ति हेतु सीमा बंधन समाप्त हो-पीड़ित परिवार को कलेक्टर कमिश्नर कार्यालय में चक्कर काटना न पड़े : आप

रायपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय झा ने बताया की छत्तीसगढ़ राज्य में कार्यरत शासकीय सेवकों के दिवंगत होने पर परिवार के आश्रित सदस्यों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान किए जाने का प्रावधान लंबे संघर्ष के बाद प्रारंभ हुआ था। वर्तमान में चतुर्थ श्रेणी पद पर सीमा बंधन न होने से चतुर्थ श्रेणी के पदों पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान दी जा रही है। लेकिन तृतीय श्रेणी में सीमा बंधन लागू होने से पीड़ित परिवारों को भटकना पड़ रहा है। प्रदेश के संभागायुक्त और कलेक्टर पदों की जानकारी मंगाकर बस नियुक्ति की प्रक्रिया कर रहे हैं।

“आप” नेता विजय कुमार झा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मांग की है कि तृतीय श्रेणी के पदों पर भी सीमा बंधन तत्काल समाप्त होना चाहिए। कांग्रेस सरकार में 10% सीमा बंधन होने पर सत्तारूढ़ दल के नेताओं द्वारा उसका विरोध किया जाता था, धरना प्रदर्शन में जाकर इसे समाप्त करने का आश्वासन दिया जाता था। लेकिन सत्ता में आने के बाद 10% सीमा बंधन को बढ़ाकर 25% किया गया है।

सीमा बंधन न हटने से आश्रित परिवार अपने विभाग,कलेक्टर कमिश्नर व मंत्रालय तक चक्कर काट रहे हैं। सीमा बंधन समाप्त होने पर जिस विभाग में कर्मचारी दिवंगत हुआ है उसी विभाग में आश्रित परिवार को अनुकंपा नियुक्ति मिल सकता है। विजय झा ने कहा है कि सरकार दुखी परेशान व मानवीय संवेदनाओं के आधार पर उन्हें लाभ देना चाहती है तो सीमा बंधन तत्काल हटाया जाना चाहिए। अन्यथा पीड़ित परिवार गोल-गोल रानी,इतना इतना पानी, मैं तेरा नाना, तू मेरी नानी की भांति भटकते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button