क्राइमराजनीतिराष्ट्रीय

2 करोड़ वाली पोर्श कार से 2 लोगों को रौंदने वाला रईसजादा अब लिखेगा निबंध

महाराष्ट्र के पुणे का मामला, लोगों ने की पिटाई, 15 घंटे में हुआ रिहा

महाराष्ट्र के पुणे में शराब के नशे में धुत रईसजादे ने दो करोड़ कीमत की पोर्श कार से बाइक सवारों को रौंदकर जान ले ली। आरोपी रसूखदार बिल्डर का बेटा बताया जा रहा है। जिसकी उम्र 17 साल बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट से पहले कार चालक ने दोस्तों के साथ मिलकर पहले पब और फिर बार में शराब पार्टी की थी। युवक ने 48 हजार रुपए की शराब का बिल भुगतान अपने क्रेडिट कार्ड से किया था।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने कार सवार नाबालिग युवक की पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अदालत पहुंचा दिया लेकिन अदालत ने आरोपी को 15 घंटे के भीतर ही छोड़ दिया।

लड़के को जमानत देते समय कोर्ट ने अजीबोगरीब शर्त रखी। अदालत ने कहा, नाबालिग को 15 दिनों तक यरवदा मंडल की पुलिस के साथ मिलकर ट्रैफिक कंट्रोल में मदद करनी होगी। साथ ही आरोपी को सड़क दुर्घटना के परिणामों और उसके उपायों पर कम से कम 300 शब्दों का निबंध लिखना होगा। हालांकि, कोर्ट के इस फैसले पर मृतकों के परिजनों ने आपत्ति जताई है।

इधर महाराष्ट्र सरकार ने मामले में संज्ञान लेते हुए सभी पुलिस वालों को तलब किया है।

Related Articles

Back to top button