बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

BJP ने निकाला तो बोले भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह “अभिमन्यु को पहले भी घेरकर राक्षसों ने मारा था”, आज जनता मेरे साथ

मतदान नहीं करने पर सांसद जयंत सिन्हा को भी BJP में थमाया कारण बताओ नोटिस, दो दिन में देना है जवाब

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह को बीजेपी ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के काराकाट में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के समर्थन में 25 मई को जनसभा करने वाले हैं। उससे पहले बीजेपी ने बड़ा ऐक्शन लिया है। बिहार के बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। पवन सिंह को बीजेपी ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल से सांसद प्रत्याशी बनाया था लेकिन पवन सिंह ने काराकाट से निर्दलीय नामांकन किया जिससे काराकाट में मुकाबला त्रिकोणीय हो गया। और उपेंद्र कुशवाहा की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

निष्कासन के बाद पवन सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए BJP को करारा जवाब दिया है। पवन सिंह ने लिखा है कि
कल भी, महाभारत में अभिमन्यु अकेला था…कृष्ण और पांडव के होते हुए भी, चक्रव्यूह में घेरकर राक्षसों ने मारा था, आज भी रण में अभिमन्यु अकेला है लेकिन जनता उसके साथ है।

इधर बीजेपी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा को वोट ना डालने के मामले में कारण बताओ नोटिस भेजा है। पार्टी ने नोटिस पर दो दिन के अंदर उन्हें अपना रुख स्पष्ट करने का निर्देश दिया है। BJP में झारखंड की हजारीबाग सीट से मनीष जयसवाल को बीजेपी का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद से जयंत सिन्हा पार्टी के कामों में में हिस्सा नहीं ले रहे हैं और वह प्रचार में भी नज़र नहीं आए हैं। इस बात का ज़िक्र पार्टी ने नोटिस में भी किया है।

बता दें कि जयंत सिन्हा फिलहाल हजारीबाग सीट से मौजूदा सांसद हैं। उन्होंने मार्च में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जताई थी। हालांकि बाद में खबर आई थी कि वह टिकट चाहते थे और टिकट ना मिलने से नाराज़ दिखाई दिए थे।

Related Articles

Back to top button