अंतर्राष्ट्रीयउत्तर प्रदेशछत्तीसगढ़बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

“आएगा तो मोदी ही” चुनावी रणनीतिकार PK यानी प्रशांत किशोर ने भी लगाई मुहर, भाजपा के लिए बड़ी खुशखबरी

PK की भविष्यवाणी, मुद्दे बहुत थे लेकिन विपक्ष भुनाने में नाकामयाब रहा

देश के जाने माने चुनावी रणनीतिकार PK यानी प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 और पीएम मोदी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।

यह भविष्यवाणी BJP के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। प्रशांत किशोर ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि अबकी बार फिर से BJP सरकार बनाने जा रही है और मोदी एक बार फिर से पीएम बनेंगे। जब उनसे भाजपा के अबकी बार 400 पार दावे के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि आंकलन के हिसाब से NDA को 400 पार सीट मिलना मुश्किल लग रहा लेकिन BJP स्पष्ट रूप से सरकार बनाने जा रही। एक अन्य चर्चा के दौरान PK  का कहना था कि BJP के विरोधी दलों में जनवरी में हथियार डाल दिये थे। प्रशांत किशोर ने पत्रकार बरखा दत्त के शो ‘इनसाइड आउट’ में यह दावा किया है।

बीजेपी को पिछली बार 303 सीटें मिली थीं। इस बार उन्हें कितनी सीट मिलेगी? इस सवाल के जवाब में प्रशांत किशोर ने कहा कि भाजपा का प्रदर्शन पिछले चुनाव से बेहतर होगा और पार्टी 303 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। जिसमे बिहार और साउथ के राज्यों का बड़ा योगदान होगा।

अमेठी सीट को लेकर जब बरखा दत्त ने प्रशांत किशोर से पूछा कि क्या केएल शर्मा को उतारना सही या गलत?
इस सवाल के जवाब में प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं ये नहीं कहूंगा कि प्रियंका गांधी को ही खड़ा होना चाहिए था या राहुल गांधी को ही होना चाहिए था। मेरा कहना ये है कि बस इस स्टेटस को बदलना चाहिए. जिस पर भी भरोसा हो उसको उम्मीदवार बना दो।

 

Related Articles

Back to top button