अंतर्राष्ट्रीय

ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत, विदेश मंत्री भी नहीं बचे

पुलिस प्रमुख को भी गोली मारे जाने की खबर

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन की हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई है। राष्ट्रपति अजरबैजान में एक डैम का उद्घाटन करने गए थे। लौटते वक्त दुर्घटना हुई, अधिकतर शव पूरी तरह जली हालत में, कईयों की पहचान संभव नहीं है।

ईरान के राष्ट्रपति रईसी के लापता हेलिकॉप्टर की तलाश में जुटे तुर्की के ड्रोन से लिए गए फ़ुटेज में दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर के हीट सोर्स का ठिकाना बताया गया है। 18 घंटे पहले हुआ था हेलीकॉप्टर क्रैश। सर्च अभियान में मिला हेलीकॉप्टर का मलबा। रिपोर्ट्स के मुताबिक उस हेलीकॉप्टर में 9 लोग सवार थे।

खबर आ रही है कि ईरान के पुलिस कमांडर प्रमुख को भी किसी ने गोली मार दी है हालांकि पुष्टि नहीं हो पाई।

ईरान के राष्ट्रपति की अचानक मौत हो जाने पर उपराष्ट्रपति कमान संभालते हैं इसके बाद 50 दिनों में चुनाव कराना अनिवार्य होता है। कानून के मुताबिक राष्ट्रपति को सरकार का प्रमुख माना जाता है।

Related Articles

Back to top button