
सिमरी/बक्सर । बिहार के 33, बक्सर लोकसभा क्षेत्र के गांव गांव तक भाजपा और उसके संविचारी संगठनों के शीर्ष नेतागढ़ों का जमघट प्रारंभ हो गया है। इसी क्रम में अखिल भारतीय राष्ट्रीय विचार मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक मनीष सिंह तोमर ने ब्रह्मपुर विधानसभा के सिमरी प्रखंड में डोर टू डोर दौरा किया।
बक्सर से भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के पक्ष में शत प्रतिशत मतदान करने के निमित्त उन्होंने प्रखंड के नियाजीपुर, आशा पडरी, मझवारी, दुल्लापुर आदि आधा दर्जन से अधिक गांव में सघन संपर्क किया ।
इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जी की सभी योजना में जीवन से मरण तक की योजनाएं है, जिससे हर उम्र के लोग लाभान्वित होते हैं। उन्होंने 400 के पार सीट की आवश्यकता को बताते हुए कहा कि देश में आतंकवाद बंद हो, यूसीसी कानून के अंतर्गत सभी धर्म जाति के लोगों में समानता करने, भारत की अर्थव्यवस्था को चीन और अमेरिका की अर्थव्यवस्था से ऊपर ले जाने, भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निमित्त आवश्यक कदम उठाने में बेहतर रणनीति बनाने की योजना बनाई जा सके।

इस संपर्क के दौरान बीजेपी के सम्मानित कार्यकर्ता से मिले और नियोजन करके उन्हे अलग अलग पंचायत कवर करने का निवेदन किया।



