नहीं रहे एक्टर चन्द्रकान्त, पार्टनर के नहीं रहने से थे दुखी अल्कापुर स्थित अपने घर में मृत पाए गए
मृत

तेलुगु एक्टर चंद्रकांत ( 39) ने आत्महत्या कर ली है। एक्टर चंद्रकांत साउथ टीवी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर थे। हैदराबाद के अल्कापुर स्थित उनके घर में उनकी डेड बॉडी पाई गई। हालांकि पुलिस ने फिलहाल इस मामले को संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के मुताबिक मामला दर्ज किया है। चंद्रकांत की मौत की खबर उनके सोशल मीडिया एकाउंट पर भांजे ने शेयर की है। चंद्रकांत पिछले दो दिन से डिप्रेशन वाले पोस्टर पोस्ट कर रहे थे। चंद्रकांत के पार्टनर की कुछ दिन पहले ही सड़क हादसे में मौत हो चुकी है।

चंद्रकांत और उनकी पार्टनर पवित्रा जयराम एक साथ एक ही फ्लैट में रहते थे। बताया जाता है कि दोनों बेहद करीब थे। कुछ दिन पहले पवित्रा की एक एक्सीडेंट में मौत हो गई थी, इससे चंद्रकांत बेहद दुखी रहते थे। उनकी याद में डूबे एक्टर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी फीलिंग्स भी बयां की थी।




