Uncategorized

आप नेता के बीजेपी में शामिल नहीं होने पर अपहरण और जान, से मारने धमकी दिया बीजेपी के नेता ने : देविंदर सिंह भाटिया

आप

आम आदमी पार्टी के देविंदर सिंह भाटिया ने प्रेस वार्ता कर पूरी घटना को विस्तार से बताते हुए कहा की संजीत विश्वकर्मा दुर्ग जिले के सचिव है एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भी है। इनकी बढ़ती लोकप्रियता को देखकर बीजेपी के लोगो द्वारा इन्हे कई बार लगातार परेशान किया गया है। भटियाजी ने कहा कि 7 मई की घटना बहुत ही अशोभनीय है। इसमे बीजेपी की साजिश दिखती है संजीत विश्वकर्मा को आम आदमी पार्टी से तोड़कर दुर्ग जिले में आम आदमी पार्टी को कमजोर करने की साजिश है संजीत सबसे ज्यादा सक्रीय नेता हैं आप कार्यकर्ताओ के बीच लोकप्रिय नेता हैं ऐसे नेता को तोड़कर दुर्ग जिले से आम आदमी पार्टी को कमजोर करने बीजेपी की साजिश चल रही है दुर्ग जिला राजधानी रायपुर से लगा हुआ है, इस तरह नेताओ को तोड़ने का प्रयास कर, पूरे प्रदेश भर के नेताआ को डराने की साजिश प्रतीत होती है ।

आम आदमी पार्टी दुर्ग जिले के जिला सचिव संजीत विश्वकर्मा ने 7 मई 2024 की घटना को बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को ज्वाईन करने के लिए पहले भी मुझे कई बार कहा गया, दबाव डाला गया कि आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी ज्वाईन कर ले। “07 मई 2024 के मतदान के बाद जब मैने अपने स्टेटस पर मतदान का फोटो डाला, जिसके बाद किसी अज्ञात नम्बर से शाम तकरीबन 7:20 मिनट से 8:05 मिनट तक धमकी भरा व्हाट्स एप मैसेज एवं फोन किया गया। जिसमें मेरा अपहरण कर जान से मारने की धमकी, गंदी गंदी गालियां देते हुए कहा कि मै बीजेपी का कार्यकर्ता हूं , आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में आ नही तो तेरे साथ जो होगा उसका अंदाजा भी नही लगा सकता।“
संजीत विश्वकर्मा ने कहा कि जैसा कि बीजेपी बार बार आरोप से बचती है कि हमारे किसी नेता या कार्यकर्ता द्वारा आम आदमी पार्टी के नेताओ को कभी धमकी या बीजेपी में ज्वाईन करने का दबाव बनाया जाता है । इस घटना से प्रमाणित हो चुका है, जिसके आधार पर थाना नेवई में अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है

प्रेस वार्ता में  दुर्ग जिले से, के एन शर्मा, संजीत विश्वकर्मा, सुमीत शर्मा, रवि सोनी, छम्मन देवांगन, ओंकार ताम्रकार, ओम प्रकाश धीवर, संतोष नाग, मोहसिन अहमद,डा. एस के अग्रवाल, संजय सिंह ,रवि साहू आदि शामिल थे

Related Articles

Back to top button