क्राइमछत्तीसगढ़राजनीतिराष्ट्रीय

ईडी की बड़ी कार्रवाई, 205 करोड़ की संपत्ति कुर्क, टुटेजा और अनवर ढेबर के खिलाफ एक्शन

रायपुर :छत्तीसगढ़ में ईडी ने एक बार फिर से एक्शन लिया है। कथित आबकारी घोटाले में कार्रवाई करते हुए 205 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की है। ईडी ने शुक्रवार को इसे लेकर बयान जारी किया है। ईडी ने कहा कि यह कार्रवाई राज्य के कई व्यापारी और अधिकारियों के खिलाफ की गई है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को ईडी ने बयान जारी कर कहा कि उसने छत्तीसगढ़ में कथित आबकारी घोटाले मनी लॉड्रिंग मामले में कई अधिकारियों और व्यापपारियों की संपत्ति जब्त की है। जांच के तहत सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा, रायपुर के महापौर के बड़े भाई व अन्य व्यक्तियों की 205 करोड़ रुपये मूल्य से अधिक की संपत्ति कुर्क की है।

Related Articles

Back to top button