आज से देश में लागू हुए ये 6 बड़े बदलाव एलपीजी सिलेंडर के दाम से क्रेडिट कार्ड से बिल पेमेंट तक…

आज से हुई मई महीने की शुरुआत के साथ ही देश में कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं, जो आपके घर की रसोई के बजट से लेकर आपके क्रेडिट कार्ड यूज तक असर डालने वाले हैं
मई का महीना शुरू हो गया है और हर महीने की पहली तारीख की तरह 1 मई 2024 से भी देश में कई बदलाव लागू हो गए हैं. ये चेंज सीधे आपकी जेब पर असर डालने वाले हैं. इनमें एलपीजी सिलेंडर की कीमतों से लेकर क्रेडिट कार्ड से किया जाने वाला बिल पेमेंट तक शामिल है. पहली तारीख से जहां एलपीजी सिलेंडर की कीमत घटी हैं तो वहीं दूसरी ओर दो बैंकों के क्रेडिट कार्ड से अब यूटिलिटी बिल पेमेंट करने पर एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा.
5 बड़े बदलावों के बारे में जानते हैं…

एल.पी.जी सिलेंडर के दाम घटे
मई महीने की पहली तारीख को पहला बड़ा बदलाव LPG Price में हुआ है, दरअसल ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने लगातार दूसरे महीने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटाए हैं. देश में जारी लोकसभा चुनावों के बीच दिल्ली से लेकर मुंबई तक सिलेंडर की कीमतों की कीमतों में 19-20 रुपये की कमी आई है. IOCL की वेबासाइट पर सिलेंडर की नई कीमतों को अपडेट कर दिया गया है, जो 1 मई 2024 से लागू हैं.
ताजा बदलाव के बाद अब दिल्ली में 9 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 19 रुपये की कटौती की गई है और इसका दाम 1764.50 रुपये से कम होकर अब 1745.50 रुपये हो गया है. मुंबई में दाम 1717.50 रुपये से कम होकर अब 1698.50 रुपये रह गया है. चेन्नई में भी ये सिलेंडर 19 रुपये सस्ता हुआ है और इसकी कीमत 1930 रुपये से कम होकर 1911 रुपये रह गई है. हालांकि, कोलकाता में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 1 रुपये ज्यादा यानी 20 रुपये की कटौती की गई है और अब तक 1879 रुपये में बिक रहा ये सिलेंडर यहां पर अब 1859 रुपये का हो गया है.
आई.सी.आई.सी.आई. बैंक सेविंग अकाउंट चार्ज
ICICI बैंक ने ग्राहकों के सेविंग अकाउंट्स पर लगने वाले चार्ज में आज से बदलाव किया गया है. बैंक की ओर से ओर से पहले ही ऐलान किया गया था कि 1 मई 2024 से ये चेंज लागू होने जा रहा है. इसके तहत डेबिट कार्ड पर लगने वाले सालाना शुल्क को बढ़ाकर 200 रुपये कर दिया गया है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में ये 99 रुपये तय किया गया है. इसके अलावा बैंक ने चेकबुक को लेकर भी बदलाव किया है और 1 मई के बाद से 25 पेज वाली चेक बुक इश्यू कराने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा, लेकिन इसके बाद हर पेज के लिए 4 रुपये का चार्ज लगाया गया है. यही यही नहीं IMPS ट्रांजैक्शंस पर 2.50 रुपये से 15 रुपये तक का चार्ज वसूला जाएगा.
यस बैंक में कई रूल चेंज
तीसरा बदलाव यस बैंक के ग्राहकों से जुड़ा हुआ है. बैंक ने 1 मई 2024 से सेविंग अकाउंट पर लगने वाले मिनिमम एवरेज बैलेंस चार्ज में बदलाव किया है. इसके तहत सेविंग अकाउंट का प्रो मैक्स में MAB में 50,000 रुपये होगा, इस पर 1,000 रुपये का अधिकतम चार्ज लगेगा. सेविंग अकाउंट प्रो प्लस, Yes Essence SA और YES Respect SA में मिनिमम बैलेंस 25,000 रुपये होगा और इस अकाउंट पर 750 रुपये का चार्ज तय किया गया है. सेविंग वैल्यू के लिए 5000 रुपये की लिमिट है और 500 रुपये का अधिकतम चार्ज लगेगा.
बिल पेमेंट होगा महंगा
अगर आप क्रेडिट कार्ड से अपने घर की बिजली का बिल या फिर अन्य कोई यूटलिटी बिल पेमेंट करते हैं, तो चौथा बदलाव आपके लिए खास है. दरअसल, यस बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक क्रेडिट कार्ड का उपयोग यूटिलिटी बिल पेमेंट्स के लिए करने वाले यूजर्स को अब एक्स्ट्रा चार्ज पे करना होगा. 1 मई से क्रेडिट कार्ड के बिल पर 15,000 रुपये से अधिक के बिजली या अन्य यूटिलिटी बिल पेमेंट पर 1 फीसदी एक्स्ट्रा चार्ज लगाया गया है, तो वहीं IDFC First Bank के क्रेडिट कार्ड द्वारा 20,000 से ज्यादा के बिल पेमेंट पर 1% अतिरिक्त शुल्क और 18 फीसदी जीएसटी (GST) वसूला जाएगा.
म्यूच्यूअल फंड KYC का नियम
पांचवा बदलाव म्यूचुअल फंड इन्वेस्टर्स के लिए हैं, हालांकि यह नियम 30 अप्रैल से पहले से ही प्रभावी कर दिया गया है. नए केवाईसी विनियमन के अनुसार, निवेशकों द्वारा अपने म्यूचुअल फंड आवेदन पर दिया गया नाम उनके पैनकार्ड पर दिए गए नाम के अनुरूप होना चाहिए. किसी भी मिसमैच के कारण उनके आवेदन अस्वीकार कर दिए जायेंगे. इसलिए, पहली बार म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले व्यक्तियों के लिए, यह जरूरी है कि उनका नाम और जन्मतिथि उनके पैन कार्ड के विवरण और परिणामस्वरूप, उनके आयकर रिकॉर्ड से बिल्कुल मेल खाए.



