छ.ग. में कल से भरें जायेंगे महतारी वंदन योजना के फार्म, 1 मार्च को आयेगा सूची और 8 मार्च को पात्र हितग्राहियों के खाते में आएगा पैसा

छ.ग. सरकार ने महतारी वंदन योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने को लेकर शनिवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के अनुसार प्रदेश में महतारी वंदन योजना 1 मार्च 2024 से लागू होगी। इस योजना का फायदा लेने के लिए आवेदनकर्ता 5 फरवरी से आवेदन कर सकते हैं।
योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 फरवरी 2024 है।

ये दस्तावेज लगेंगे
पासपोर्ट साइज फोटो, स्थानीय निवासी के लिए निवास प्रमाणपत्र, राशनकार्ड , मतदाता परिचयपत्र, आधारकार्ड,जन्म प्रमाणपत्र, बैंक खाता, स्व-घोषणापत्र।

कहाँ कर सकेंगे आवेदन
आवेदन https://www.mahtarivandan.cgstate.gov.in पर आनलाइन भरने होंगे |
मोबाइल एप द्वारा आवेदन आंगनबाड़ी केंद्र के लागिनआईडी से, ग्राम पंचायत सचिव या बाल विकास परियोजना कार्यालय की लागिनआईडी से या आवेदक खुर्द पोर्टल से कर सकेंगे |
नगरीय क्षेत्रों में वार्ड प्रभारी के लागिनआईडी से
आवेदन प्रक्रिया ओटीपी पर आधारित होगी | आगनबाड़ी केंद्र का चयन जरुरी होगा , पोर्टल पर सभी आगनबाड़ी केन्द्रो की सूची उपलब्ध होगी |
ग्रामों की आईडी भी ग्राम पंचायत को उपलब्ध कराई जाएगी, आवेदन भरने के लिए पंचायत सचिव प्रभारी व आँगन बाड़ी कार्यकर्ता सहायक प्रभारी होंगे |
पेंशन मिल रही है तो उसे मिलाकर 1000 ही मिलेंगे |
योजना को लेकर मंत्रालय ने गाइडलाइन जारी की है, इसके मुताबिक यदि किसी महिला को 1 हजार रूपये से काम पेंशन मिल रहा है तो, पात्र महिला को केवल उतनी ही राशि मिलेगी मिलाकर 1000 रुपये हो सकें |



