उत्तर प्रदेशछत्तीसगढ़राजनीति

महापौर के घर पर निगम की कार्रवाई, लोगों को देख खुद हथौड़ी उठाई, बीजेपी नेता बोले, निर्माण बहुत मजबूत…लेकिन, तोड़ना जनता के हित में जरुरी

महापौर

 

शहर में उस समय अफरातफरी मच गई जब निगम का दस्ता “प्रयागराज” शहर के ही महापौर के घर पर कार्रवाई करने पहुंच गया। बड़ी संख्या में आसपास के लोग और भाजपाई नेता जमा हो गए। लेकिन भीड़ देख खुद महापौर गणेश केशरवानी ने हथौड़ी उठाई और अपने घर के बाहर बने चबूतरे को तोड़ने लगे।

 

 


दरअसल, साल 2025 यानि अगले साल प्रयागराज में महाकुंभ लगने वाला है। राज्य शासन ने इसके लिए अभी से तैयारी शुरु कर दी है। संगम जाने वाले सभी मार्गो से वैध और अवैध निर्माण हटा चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसी दौरान निगम की टीम प्रयागराज के कीडगंज में इलाके में पहुंची थी। इस रास्ते में प्रयागराज के महापौर गणेश केशरवानी का भी निजी निवास है। गणेश केशरवानी भारतीय जनता पार्टी से आते हैं।

https://www.youtube.com/shorts/xpofrZ4dDIk


निगम के दस्ते पहुचंने की जानकारी जैसी ही भाजपा नेताओं को मिली बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। लेकिन महापौर ने खुद निगम के दस्ते की कमान संभाली और हथौड़ी लेकर घर के बाहर बने चबूतरे को तोड़ने लगे। प्रयागराज महापौर गणेश केशरवानी कार्रवाई को जनता के हित में बताया।

Related Articles

Back to top button