Uncategorized
दिव्यांगों के लिए विशेष रोजगार मेले का आयोजन
रामा टीएमटी और वाई आई यंग इंडियंस ग्रुप की विनम्र प्रतिभागिता

राजधानी रायपुर के विशेष रोजगार कार्यालय में दिव्यांगजनों के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ३१ जनवरी को रोजगार मील का आयोजन किया गया है विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर के उपसंचालक डाक्टर शशिकला अतुलकर के नेतृत्व मे विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठानो ने अपनी सहभागिता निभाई
इस विशेष दिव्यांगजनों के लिए रोजगार मेले का आयोजन आज विशेष रोजगार कार्यालय, राजभवन के बाजू, सिविल लाइन रायपुर में किया गया।
इस शिविर में रामा उद्योग प्राइवेट लिमिटेड, रामा टीएमटी के लिए रिशेप्सनिस्ट, एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों के लिए अभ्यार्थीयों को चयनित किया गया।

रामा उद्योग प्राइवेट लिमिटेड, की ओर से अपनी प्रतिभागिता को सुनिश्चित करते डाइरेक्टर श्री पंकज सोमानी रामा टी एम टी मानव संसाधन टीम के साथ कार्यकर्म मे स्वंय उपस्थित रहे।



