उ.प्र. में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन तय,इतनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, अखिलेश ने किया ऐलान
उप

कांग्रेस के साथ 11 मज़बूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है… ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। ‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी : अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच में गठबंधन हो गया है। इसके पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा व कांग्रेस के बीच गठबंधन हुआ था। आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 11 और राष्ट्रीय लोकदल 7 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसकी जानकारी खुद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने दी है। उन्होंने कहा कि इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी।

उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। कांग्रेस 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। SP अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ 11 मज़बूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है… ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। ‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी।




