
आग और धुंए वाला पान खाने के शौकीन हैं तो सम्भल जाइए, शादी में चल रहा ट्रेंड है खतरनाक, बेंगलुरु में मिला पहला केस
धुंए वाला पान खाने से 12 साल की बच्ची के पेट में हुआ छेद?
शादी में धुंए वाला पान खाने के बाद एक बच्ची बीमार हो गई। मामला बेंगलुरु का है, बच्ची की उम्र 12 साल की बताई जा रही, इसने जाने अनजाने में समारोह के स्मोकी पान यानी लिक्विड नाइट्रोजन वाला पान खा लिया, जिसकेे बाद उसकी तबियत खराब हो गई। हॉस्पिटल में डॉक्टरो ने बताया कि लड़की के पेट में छेद है। जिसके बाद उस लड़की की सर्जरी करवानी पड़ी।
दरअसल शादी में स्मोक पान खाने के बाद लड़की को पेट में तेज दर्द और सूजन की शिकायत होने लगी। जिसके बाद उस बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लड़की का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर ने बताया कि जांच के दौरान उस लड़की के पेट में एक छेद मिला जिसमें गैस भरी हुई थी। सर्जरी करने के बाद डॉक्टरों ने उसके पेट की गैस निकली और छेद भी बंद किया। फिलहाल बच्ची की तबियत खतरे से बाहर बताई जा रही।

स्मोकी पान खाने का ट्रेंड जोर शोर से चल रहा
आजकल शादी समारोह में जोर शोर से स्मोकी पान का चलन बढ़ता जा रहा है। युवाओं और बच्चों में इसका क्रेज चरम पर है। खाने के स्टॉल से ज्यादा अब पान के स्टॉल पर भीड़ रहती है। लेकिन लोग इनके नुकसान को नहीं समझ रह। डॉक्टरो के मुताबिक स्मोकी पान मुंह, नाक, गले के अलावा फेफड़े को भी नुकसान पहुंचाता है। लगातार सेवन से फेफड़े और गले सम्बन्धी रोग बढ़ने का खतरा है। कई लोगों को खासी और चेस्ट पेन की शिकायत हो रही है।



