सीएम विष्णु देव साय की बड़ी सौगात, छत्तीसगढ़ में संवरेगा युवाओं का भविष्य
पीएम-सेतु योजना से 30 सरकारी आईटीआई बनेंगे हाईटेक, दुर्ग-बस्तर के लिए बड़ी कंपनियों से हुआ एमओयू।

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए एक शानदार खबर सामने आई है। राज्य सरकार अब प्रदेश के सरकारी आईटीआई (ITI) को एकदम मॉडर्न बनाने जा रही है, ताकि यहां पढ़ने वाले युवाओं को सीधे कंपनियों में अच्छी नौकरियां मिल सकें।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में आज मंत्रालय महानदी भवन में एक बड़ा समझौता (MoU) हुआ। केंद्र सरकार की पीएम-सेतु योजना के तहत दुर्ग क्लस्टर के लिए भिलाई स्टील प्लांट (BSP) और बस्तर क्लस्टर के लिए एनएमडीसी (NMDC) आगे आए हैं। अब ये बड़ी कंपनियां आईटीआई के बच्चों को इंडस्ट्री की मांग के हिसाब से नई मशीनों और आधुनिक तकनीक की ट्रेनिंग देंगी।
1,446 करोड़ से बदल जाएगी तस्वीर
-
30 आईटीआई का होगा कायाकल्प: पूरे प्रदेश में 6 क्लस्टर (दुर्ग, बस्तर, रायपुर, कोरबा, सरगुजा और रायगढ़) बनाए गए हैं। इनमें 6 हब और 24 स्पोक आईटीआई को अपग्रेड किया जाएगा।
-
बड़ा निवेश: अगले 5 साल में लगभग 1,446 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसमें केंद्र सरकार 50%, राज्य सरकार 33% और उद्योग 17% खर्च उठाएंगे।
-
बस्तर और दूरदराज के युवाओं को फायदा: सीएम साय ने कहा कि बस्तर और जनजातीय क्षेत्रों के युवाओं को अब अपने ही इलाके में वर्ल्ड-क्लास ट्रेनिंग मिलेगी, जिससे वे सीधे रोजगार से जुड़ पाएंगे।
बाकी शहरों में भी तैयारी तेज सरगुजा के लिए एसईसीएल (SECL) और कोरबा के लिए एनटीपीसी (NTPC) के साथ बात पक्की हो चुकी है। रायपुर और रायगढ़ के लिए भी कंपनियों के चयन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।
अब वो दिन दूर नहीं जब छत्तीसगढ़ के युवा अपने हुनर के दम पर देश-विदेश की बड़ी कंपनियों में अपना लोहा मनवाएंगे।




