Featureखेल

वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने आनंद प्रताप सिंह, दुर्ग संभाग की मिली जिम्मेदारी

राज्य स्तर पर अनुभवी खिलाड़ियों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा अंतर जिला टूर्नामेंट के माध्यम से नए अवसर उपलब्ध कराने को लेकर बनाई गई विशेष संगठनात्मक कार्ययोजना

क्रिकेट को गति देने के लिए वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन ने प्रदेश के वरिष्ठ क्रिकेटर आनंद प्रताप सिंह को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। एसोसिएशन की तरफ से उन्हें दुर्ग संभाग की जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन (CVCA) के नवनियुक्त उपाध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन भिलाई में किया गया। समारोह में क्रिकेट जगत से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारियों, खिलाड़ियों एवं क्रिकेट प्रेमियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर बीवीसीआई के उपाध्यक्ष एवं सीवीसीए के सेक्रेटरी श्री तरुणेश सिंह परिहार,सीवीसीए के प्रेजिडेंट श्री रोबिन कुमार तथा सीवीसीए ट्रेज़रर सी एस मूर्ति मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को बढ़ाया और दुर्ग संभाग में वेटरन क्रिकेट को और अधिक मजबूत एवं संगठित बनाने के प्रयासों को प्रोत्साहन दिया।

कार्यक्रम के दौरान श्री तरुणेश सिंह परिहार ने एसोसिएशन की क्रिकेट के प्रति प्रतिबद्धिता को दोहराते हुए बताया की प्रदेश मे ज्यादा से ज्यादा लोगो की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए संभाग और जिले स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा दिया जा रहा है |

प्रेजिडेंट श्री रोबिन कुमार ने इसी क्रम मे जिले और संभाग स्तर पर अधिक से अधिक क्रिकेट हो और ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को मौका मिले | इस वर्ष से अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट राज्य के सभी संभागों मे आयोजित किये जायेंगे |

ट्रेजरर श्री सी एस मूर्ति ने सभी संभाग के खिलाड़ियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या मे सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया |

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नवनियुक्त उपाध्यक्ष आनन्द प्रताप सिंह ने संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों और दुर्ग संभाग मे वेटरन क्रिकेट के विकास के लिए समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

सीवीसीए दुर्ग संभाग का उद्देश्य अनुभवी क्रिकेटरों को एक संगठित एवं प्रतिस्पर्धी मंच उपलब्ध कराने के साथ-साथ क्रिकेट की भावना को आगे बढ़ाना और वरिष्ठ खिलाड़ियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

समारोह में उपस्थित पदाधिकारियों एवं क्रिकेट समुदाय ने विश्वास व्यक्त किया कि नई जिम्मेदारी के साथ दुर्ग संभाग में वेटरन क्रिकेट की गतिविधियों को और गति मिलेगी तथा खिलाड़ियों के लिए नए अवसर एवं बेहतर मंच तैयार होंगे। समारोह मे प्रमुख रूप से संजय पूंधीर जी, अनिल सिंह, परमजीत सिंह, टी सुधीन्द्र, सुरेश सोनपिपरे, योगेश दास, सागर चावड़ा, समीर दास, तरुण पटनायक, हरिशंकर यादव, विनोद देवघरे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे | यह समारोह दुर्ग संभाग के क्रिकेट जगत के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर रहा।

Related Articles

Back to top button