Uncategorized

सरकार के खिलाफ फेडरेशन का बड़ा आंदोलन, कोर कमेटी की तैयारी शुरु

 

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर आज दीपावली मिलन एवं पदाधिकारी सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर के विभिन्न कर्मचारी संगठनों के नेता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान फेडरेशन द्वारा कर्मचारियों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आगामी निश्चितकालीन आंदोलन की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि आंदोलन की अंतिम रणनीति फेडरेशन की कोर कमेटी की बैठक में तय की जाएगी।

समारोह के दौरान छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन पेंशनर्स फोरम के प्रदेश संयोजक बी. पी. शर्मा ने पेंशनरों की ज्वलंत समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए पेंशनरों के हित में लिए गए निर्णयों से अवगत कराया। इसमें प्रदेश में पेंशनर्स सेल की स्थापना तथा 80 वर्ष की आयु के उपरांत पेंशनरों के वेतन निर्धारण से संबंधित निर्णय प्रमुख हैं। उन्होंने पेंशनरों के लिए कैशलेस सुविधा एवं धारा 49(6) के स्थायी समाधान हेतु केंद्र सरकार से पहल करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
इस अवसर पर प्रदेश संयोजक कमल वर्मा ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं तथा फेडरेशन के अब तक के संघर्षों से सभी को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों को अपने अधिकारों की रक्षा और सम्मान के लिए एकजुट होकर संघर्षरत रहना होगा।

प्रांतीय संरक्षक सुभाष मिश्रा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि विभिन्न संगठनों के प्रांतीय अध्यक्षों का एक मंच पर आना समय की मांग है। उन्होंने प्रदेश के कर्मचारियों द्वारा फेडरेशन में जताए गए अटूट विश्वास की प्रशंसा की और सभी संगठनों से फेडरेशन के साथ जुड़ने की अपील की।

फेडरेशन की प्रमुख मांगों में शामिल हैं:

1️⃣ केंद्र सरकार के समान कर्मचारियों एवं पेंशनरों को देय तिथि से महंगाई भत्ता (DA) लागू किया जाए।
2️⃣ DA एरियर्स की राशि कर्मचारियों के GPF खाते में समायोजित की जाए।
3️⃣ सभी कर्मचारियों को चार स्तरीय समयमान वेतनमान दिया जाए।
4️⃣ लिपिकों, शिक्षकों, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग सहित विभिन्न संवर्गों की वेतन विसंगतियों को दूर करने पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक किया जाए।
5️⃣ प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना करते हुए संपूर्ण सेवा लाभ दिया जाए।पंचायत सचिवों का शासकीयकरण किया जाए।
6️⃣ सहायक शिक्षकों एवं सहायक पशु चिकित्सा अधिकारियों को तृतीय समयमान वेतनमान दिया जाए।नगरीय निकाय के कर्मचारियों को नियमित मासिक वेतन एवं समयबद्ध पदोन्नति दिया जाए।
7️⃣ अनुकंपा नियुक्ति नियमों में 10 प्रतिशत सीलिंग में शिथिलीकरण की जाए।
8️⃣ प्रदेश में कैशलेश सुविधा लागू की जाए।
9️⃣ अर्जित अवकाश नगदीकरण 300 दिवस की जाए।
🔟 दैनिक,अनियमित,संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की ठोस नीति बने।
1️⃣1️⃣ सभी विभागों में समानता लाते हुए सेवानिवृत्त आयु 65 वर्ष की जावे।

फेडरेशन ने स्पष्ट किया है कि यदि शासन द्वारा इन 11 सूत्रीय मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो संगठन निश्चितकालीन आंदोलन प्रारंभ करेगा।

आयोजन के दौरान श्री चंद्रशेखर तिवारी,श्री राजेश चटर्जी,श्री सतीश मिश्रा,श्री अनिल शुक्ला, श्री रोहित तिवारी, श्री आर के रिछारिया,श्री ओ पी शर्मा, श्री पंकज पांडेय, श्री पवन शर्मा, श्री संजय सिंह, श्री जी आर चंद्रा,श्री लिखेश वर्मा,श्री राकेश शर्मा, श्री कैलाश चौहान,श्री केदार जैन, श्री मनीष मिश्रा,श्री चेतन भारती,श्री प्रदीप वर्मा, डॉ अशोक पटेल, श्री भूपेंद्र पांडे,श्री रविन्द्र राठौर, श्री अजीत दुबे,श्री सत्येंद्र देवांगन, श्री कैलाश चौहान, श्री आलोक नागपुरे,श्री टारजन गुप्ता, श्री मनोज सही,श्री गजेंद्र श्रीवास्तव,श्री उमेश मुदलियार,श्री विजय झा,श्री जय कुमार साहू, श्री पीताम्बर पटेल,श्री संतोष कुमार वर्मा, श्री जितेंद्र साव, श्री सुरेश यादव, श्री रवि गढ़पाले,श्री सुनील नायक श्री राजीव वर्मा , डॉ अमित मिरी, श्री राधेलाल भारद्वाज, डॉ आर एस सिंह, श्री युवराज सिंह ठाकुर,श्री प्रखर सिंह, डॉ बी पी सोनी, डॉ एल इस ध्रुव, ओ पी माहला,श्री योगेश चावरे, श्री फकीरा यादव,श्री अर्जुन चंद्रवंशी,श्री शिवराज सिंह,श्री संजय शर्मा,श्री निर्मल शार्दुल,श्री जागेश्वर भट्ट ,श्री मुक्तेश्वर देवांगन, श्री अवधराम वर्मा,श्री आलोक मिश्रा। श्री जी आर क्षत्री, श्री मुन्ना लाल निर्मलकर, श्रीमती ऋतु परिहार, श्री योगेश ठाकुर, श्री किशोर शर्मा,डॉ अविनाश लाल, श्री संजीत शर्मा,श्री देवाशीष दास,श्री तिलक यादव,श्री विजय लहरे श्रीमती रीना राजपूत , श्री ओमप्रकाश बघेल,श्री चंदूलाल चंद्राकर,श्री प्रताप चंद्रवंशी,श्री आलोक जाधव,श्री एम आर खान,श्री सी एल दुबे, मो इकबाल अंसारी, श्री बी आर साहू,श्री अनिल वर्मा, श्री भगतराम धृतलहरे, श्री रोशन वर्मा, श्री युगल वर्मा, श्री पूषण साहू, श्रीमती सोनाली तिड़के,श्री देवाशीष दास,श्री लोकेश वर्मा सहित भारी संख्या में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं जिला संयोजकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button