Uncategorized

चंद्रकांत पांडे बने मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष, अधिकारी कर्मचारियो ने दी बधाई

GAD से बना अध्यक्ष

संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग में पदस्थ चंद्रकांत पांडे मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। संघ के चुनाव के लिए बुधवार को हुए मतदान में 772 वोटरों में से करीब 94 फीसद यानी 725 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम तक चले मतदान के बाद मतगणना का दौर शुरू हुआ और देर रात सभी छह पदों के परिणाम घोषित कर दिए गए। इनका कार्यकाल 3 साल का होगा।

अजित मिरे बने उपाध्यक्ष…
मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के चुनाव में अध्यक्ष के अलावा 5 अन्य पद उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव और दो कार्यकारिणी सदस्यों के लिए भी मतदान हुए। उपाध्यक्ष पद पर अजीत मिरे सबसे अधिक अंतर से विजय हुए है। सचिव पद पर उमेश सिंह ने बाजी मारी। वही संयुक्त सचिव पद पर महेश बड़ा को जीत हासिल हुई। कोषाध्यक्ष पद पर छविराम साहू जीते। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कुंदन साहू और दिव्यानी साहू को विजय मिली।

महेंद्र सिंह राजपूत ने दी बधाई..
संघ के निवर्तमान अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपूत ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कर्मचारियों के हित में लगातार सक्रिय रहने की अपील की है। स्थिति बता दें कि मंत्रालय में पदस्थ संयुक्त सचिव, उप सचिव, अवर सचिव, अनुभाग अधिकारी, सहायक ग्रेड एक, दो, तीन, स्टेनो केडर सहित चतुर्थ वर्ग के कर्मचारी इस संघ के सदस्य हैं।

विजयी प्रत्याशी
अध्यक्ष

चंद्रकांत पांडे 233 विजयी
कांति सूर्यवंशी 194
महेंद्र सिंह राजपूत 188
हीरा चन्द्र बघेल 160

उपाध्यक्ष

अजिश मीरे 276 विजेता
कृष्ण लाल कश्यप 202
मनोज साहू 105
वीरेंद्र कुमार मिर्ची 103
संतोष त्रिपाठी 37

सचिव

उमेश सिंह 344 विजेता
शिव प्रजापति 101
सपन जांगड़ा 95
महेश तिवारी 93
अनिल हार्दिल 84

संयुक्त सचिव

महेश बड़ा 310 विजेता
धनेश्वर सिंह 153
दिनेश ठाकुर 128
अमित वर्मा 99
रविकांत वर्मा 28

कोषाध्यक्ष

छवि राम साहू 403 विजेता
जलेश्वर 166
पवन साहू 140

कार्यकारिणी सदस्य

कुंदन साहू 421 विजेता
दिव्यानी साहू 352 विजेता
इंद्रदेव दास 238
लोक नारायण शर्मा 165
मोहिनी राजपूत 199

Related Articles

Back to top button