Uncategorized

छत्तीसगढ़ में रोप-वे का टूटा केबल, केबिन गिरने से पूर्व गृहमंत्री घायल, भाजपा प्रदेश महामंत्री समेत 6 नेता गम्भीर

डोंगरगढ़ से मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लौटते समय हुआ हादसा

डोंगरगढ़ में शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां बम्लेश्वरी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे भाजपा नेताओं का रोपवे से उतरते वक्त हादसा हो गया। दोपहर करीब डेढ़ बजे रोपवे का केबल अचानक अलग हो गया, जिससे केबिन सीधे नीचे स्टेशन पर आकर गिर गया।

हादसे के समय रोपवे के केबिन में छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री और वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा, भिलाई के वरिष्ठ भाजपा नेता दया सिंह, बम्लेश्वरी मंदिर समिति के अध्यक्ष समेत कुल 6 लोग सवार थे।

हादसे में भरत वर्मा को गंभीर चोटें आई हैं, और उनके हाथ की हड्डी टूटने की आशंका जताई जा रही है। रामसेवक पैकरा और दया सिंह को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को तत्काल राजनांदगांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रोपवे स्टेशन के पास जैसे ही केबिन नीचे उतर रहा था, अचानक तकनीकी खराबी के कारण केबल अलग हो गया और केबिन तेजी से नीचे गिरा।

घटना के बाद मंदिर परिसर और स्टेशन में अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।यह हादसा सुरक्षा व्यवस्थाओं पर बड़ा सवाल खड़ा करता है

Related Articles

Back to top button