छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ झेरिया समाज की क्षेत्रीय बैठक सम्पन्न, सर्वसम्मति से नए पदाधिकारी निर्वाचित, महिलाओं को प्राथमिकता

बैठक के दौरान समाज के द्वारा मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया

सोमवार को अंबागढ़ चौकी में छत्तीसगढ़ झेरिया समाज की क्षेत्रीय बैठक बहुरन भेड़ी गांव में सम्पन्न हुई। बैठक का प्रमुख उद्देश्य समाज में हो रहे उत्कृष्ट कार्याे को सम्मानित करना और सामाजिक भूमिका के लिए योजनाओं पर चर्चा करना था। इसके अलावा कार्यक्रम में समाज उत्थान, संगठन की मजबूती और विकास योजनाओं पर भी विचार विमर्श किया गया। नशे को वृहद समस्या और कुरीति मानते हुए युवाओं को नशा से दूर रहने की सलाह दी गई। चर्चा में सामाजिक दायित्व छत्तीसगढ़ की परम्परा का पालन करने पर भी बल दिया गया। बैठक के दौरान समाज के द्वारा मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया।
क्षेत्रीय बैठक में पंचों द्वारा समाज के नए प्रतिनिधि मंडल का गठन भी किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से महेंद्र कुमार चंदेल को अध्यक्ष, वोकेश्वर पाल को उपाध्यक्ष, दिनेश पाल को सचिव और संजय कुमार पाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
बैठक की सबसे खास बात यह रही कि इसमें समाज की महिलाओं को प्रमुख से रुप से भागीदारी दी गई। छत्तीसगढ़ झेरिया गड़रिया समाज की महिलाओं को बराबर का दर्जा मिल सके, इसके लिए कुछ साल पहले महिलाओं के प्रतिनिधि मंडल का गठन किया गया है। बैठक के दौरान इनका भी निर्वाचन हुआ। इसमें कहाड़कसा की श्रीमती सुबाला पाल को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। पदाधिकारियों का कार्यकाल अगामी तीन वर्ष का होगा।

Related Articles

Back to top button