क्राइमछत्तीसगढ़बिहार

Human Trafficking : ₹30,000 में बिहार बेची जा रहीं ‘छत्तीसगढ़ की बेटियां‘, देह व्यापार में फंसी 41 बरामद

रेड लाइट एरिया पर छापे में हुआ खुलासा, डांस पार्टी में काम दिलवाने का था वादा

बिहार के रोहतास जिले में नटवार बाजार स्थित रेड लाइट एरिया पर छापा के बाद चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। गरीबी का फायदा उठाकर दलाल छत्तीसगढ़ से नाबालिगों को बिहार ले जाकर बेच रहे। बाद में इनसे जबरिया देह व्यापार करवाया जा रहा है। पुलिस ने रेड लाइट एरिया से छत्तीसगढ़ की 41 नाबालिगों को बरामद किया है।

नाबालिग छत्तीसगढ़ के जगदलपुर, अंबिकापुर, कोंडागांव, बेमेतरा समेत कई जिलों के बताई जा रही हैं। जिन्हें डांस पार्टी में काम दिलवाने के नाम पर बिहार ले जाया जाता था। जिनसे रात डांस के बाद देह व्यापार करने के लिए दबाव बनाया जाता था। मामले में पुलिस ने 5 दलालों को भी गिरफ्तार किया है. फिलहाल सभी को सासाराम स्थित बाल कल्याण समिति में रखा गया है, जिन्हें छत्तीसगढ़ पुलिस के सुपुर्द किया जाएगा।

बता दें कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले के नटवार थाना क्षेत्र में दूसरे राज्यों से नाबालिग लड़कियों को लाकर डांस और गलत काम करवाया जाता है. 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी बिहार के रहने वाले हैं, जो लड़कियों के परिवार से कॉन्टैक्ट रखते थे. लड़कियां पार्टी से जितना कमाती थीं, उस रकम से कुछ हिस्सा परिवार वाले को आरोपी देते थे.

30-40 हजार में परिवार वालों ने बेचा
बाल कल्याण समिति के सदस्य गगन पांडे ने बताया कि सभी लड़कियां गरीब परिवार से आती हैं, जिसका फायदा उठाते हुए संचालकों ने पैसों का लालच देकर लड़कियों को बुला लिया. किसी के माता-पिता 50 हजार की चाहत में उसे किसी और के साथ सोने को मजबूर कर दिया. तो किसी के पेरेंट्स ने अपनी बच्चियों को दूसरे के सामने डांस करने के लिए मजबूर कर दिया.’ कुछ लड़कियों को 50 हजार तो किसी को 30-40 हजार में खरीदा गया है. धीरे-धीरे सभी लड़कियां पैसों की वजह से इस दलदल में आई हैं.

Related Articles

Back to top button