
सोने की तस्करी करते वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की सौतेली बेटी और कन्नड़ फिल्मों की एक्ट्रेस रान्या राव दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार हुई है। रान्या बार-बार दुबई आने जाने के कारण पहले से पुलिस की निगरानी में थीं। जांच में पता चला कि उन्होंने सोना अपने कपड़ों में छिपाया था और कुछ पहन भी लिया था ताकि पकड़ी न जाएं। पकड़े गए सोने की कीमत 12.56 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। कन्नड़ फिल्मों की एक्ट्रेस रान्या राव को राजस्व खुफिया विभाग ने गिरफ्तार किया है।
इस कार्रवाई के बाद राजस्व खुफिया निदेशालय अधिकारियों ने लावेल रोड स्थित रान्या राव के घर पर रेड की, जहां वो अपने पति के साथ रहती है। रेड के दौरान एक्ट्रेस के घर से 2 करोड़ रुपए का केस और 206 करोड़ रुपये का सोना बरामद किया गया है। फिलहाल उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और इस बात की पड़ताल की जा रही है कि क्या वह अकेले तस्करी कर रही थी या किसी बड़े रैकेट का हिस्सा है।
बता दें कि 21 साल की रान्या कर्नाटक के विकमंगलूर की है। उन्होंने बैंगलोर के दयानंद सागर कीर्तन से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की लेकिन उनका मन सिनेमा में था। इसी वजह से उन्होंने एक्टिंग की ट्रेनिंग ली और फिल्मों में कदम रखा। रान्या ने 2014 में फिल्म माणिक से अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म का निर्देशन सुदीप ने खुद इसमें मेन रोल में थे। रान्या ने फिल्म में मानसा का किरदार निभाया था। इस फिल्म की एक्टिंग को लोगों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। इसी फिल्म से रान्या ने सिनेमा की दुनिया में कदम रखा।




