उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय

ममता कुलकर्णी के साथ लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी किन्नर अखाड़े से निष्कासित, जानिए किसने की कार्रवाई?

MAMTA KULKARNI & LAXMI NARAYAN EXPELLED FROM KINNAR AKHARA

 

फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को बड़ा झटका लगा है। किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने ममता कुलकर्णी को अखाड़े से निष्कासित कर दिया है। उन्होंने आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी को भी किन्नर अखाड़े से निष्कासित कर दिया है, क्योंकि उन्होंने देशद्रोह की आरोपी ममता कुलकर्णी को अखाड़े में शामिल किया था और उनकी जानकारी के बिना उन्हें महामंडलेश्वर बनाया था।

ममता कुलकर्णी ने महाकुंभ में अपना पिंडदान किया और संन्यास की दीक्षा ली थी। किन्नर अखाड़े ने ममता कुलकर्णी का पट्टाभिषेक कर उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि दी थी। बताया गया कि किन्नर अखाड़े के आचार्य लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने उन्हें दीक्षा दी है। पट्टाभिषेक के बाद ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर की पदवी दी गई और उनको नया नाम ममता नंद गिरि दिया गया। इसके पहले ममता ने एक वीडियो भी जारी किया था, जिसमें में उन्होंने बताया कि साध्वी बनने के बाद वे संगम, काशी और अयोध्या की यात्रा करेंगी। जिसके बाद देश से तमाम संत इसका विरोध कर रहे थें।

Related Articles

Back to top button