साध्वी बनने की राह पर खूबसूरत एयर होस्टेस, Viral साध्वी को लेकर दिया बड़ा बयान
जहां भी डिजा शर्मा जाती हैं, वहां लोगों की भीड़ जुट जाती है

हर्षा, मोनालिसा के बाद सोशल मीडिया पर डिजा शर्मा सुर्खियां बटोर रही हैं। महाकुंभ 2025 के दौरान अब इनके फोटा वीडियो वायरल हो रहे हैं। डिजा शर्मा पहले स्पाइसजेट में एयर होस्टेस थीं, जिन्होंने महाकुंभ में भगवा कपड़े पहने, गले में रुद्राक्ष की माला और माथे पर चंदन के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका यह रूप तेजी से वायरल हो गया है।
डिजा शर्मा के अनुसार करीब छह महीने पहले उनकी मां का निधन हुआ था, जिसके बाद उनके जीवन में एक बड़ा बदलाव आया और उन्होंने आध्यात्म की ओर रुख किया। उनका सपना अब साध्वी बनने का है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि जब उन्होंने अपने गुरुजी और गुरुमाता से साध्वी बनने की इच्छा जाहिर की थी, तो उन्होंने उनकी उम्र को देखते हुए इसे नकारा कर दिया। महाकुंभ में जहां भी डिजा शर्मा जाती हैं, वहां लोगों की भीड़ जुट जाती है और लोग उनके साथ सेल्फी लेने लगते हैं। एक यू-ट्यूब चौनल पर दिए इंटरव्यू में डिजा ने हर्षा रिछारिया के बारे में भी बयान दिया और कहा कि वह हर्षा जैसी नहीं बनना चाहतीं, और न ही उनके जैसी दिखती हैं। उन्होंने हर्षा को एक्ट्रेस और इन्फ्लुएंसर बताया।

डिजा शर्मा के वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया पर विभिन्न प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, कुछ यूजर्स का कहना है कि यह इंस्टाग्राम फॉलोअर्स बढ़ाने की एक ट्रिक हो सकती है।



