उत्तर प्रदेशक्राइमराष्ट्रीय
विनेश फोगाट को नहीं मिलेगा सिल्वर मेडल, खेल पंचाट ने सुनाया दिल तोड़ देने वाला फैसला
विनेश फोगाट खाली हाथ पेरिस से लौटेंगी

विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक से सिल्वर मेडल नहीं मिलेगा। खेल पंचाट ने करोड़ों भारतीयों का दिल तोड़ देने वाला फैसला सुना दिया है। विनेश फोगाट खाली हाथ पेरिस से लौटेंगी। विनेश को महिलाओं की 50 किलोग्राम भार वर्ग फ्रीस्टाइल कुश्ती के फाइनल से पहले उनको ओवरवेट होने की वजह से अयोग्य घोषित कर दिया गया था।
भारतीय ओलंपिक संघ यानी आईओए की अध्यक्ष डॉ. पीटी उषा खेल पंचाट न्यायालय (सीएएस) के फैसले से निराश हैं। युनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के खिलाफ पहलवान विनेश फोगट ने जो याचिका खेल पंचाट के सामने डाली थी, उसे खारिज कर दिया है। इससे पीटी उषा निराश हैं और वे इस फैसले से हैरान भी हैं, क्योंकि सीएएस ने कई बार इस फैसले को टाला है, लेकिन अब एकाएक इस पर फैसला आ गया है।



