माफिया अतीक अहमद के बेटे असद का एनकाउंटर करने वाले नवेंदु और विमल को राष्ट्रपति का वीरता पदक
विकास दुबे के शूटर प्रवीण दुबे को मार गिराने वाले इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह को भी वीरता पदक

फूलपुर के पूर्व सांसद प्रयागराज के माफिया अतीक अहमद के बेटे असद का एनकाउंटर करने वाली टीम के मुखिया डीएसपी नवेंदु सिंह और विमल कुमार सिंह 15 अगस्त के मौके पर वीरता पदक दिया जाएगा। पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने 13 अप्रैल 2023 को झांसी में एक मुठभेड़ में अतीक के बेटे असद और उसके साथी गुलाम को मार गिराया था। पुलिस दोनों को प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में खोज रही थी और दोनों पर 5-5 लाख रुपए का इनाम घोषित था।
इनके अलावा एसटीएफ टीम के दूसरे अधिकारियों और जवानों इनमें इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह और ज्ञानेंद्र कुमार राय, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार और सुशील कुमार शामिल हैं। कुल मिलाकर एसटीएफ टीम में शामिल रहे 12 लोगों में 6 को राष्ट्रपति का वीरता पदक मिला है। डीएसपी नवेंदु को वीरता के लिए पहले भी कई पदक और पुरस्कार मिले हैं। इनके साथ ही कानपुर के माफिया विकास दुबे के शूटर प्रवीण दुबे उर्फ बउवा को मार गिराने वाले कन्नौज के इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह को भी वीरता पदक से नवाजा जाएगा।
राष्ट्रपति वीरता पद के लिए चयनित उत्तर प्रदेश पुलिस के 17 जवानों और अफसरों की सूची

नवेंदु कुमार- डीएसपी
विमल कुमार सिंह- डीएसपी
अनिल कुमार सिंह- इंस्पेक्टर
ज्ञानेंद्र कुमार राय- इंस्पेक्टर
जितेंद्र कुमार सिंह- इंस्पेक्टर
राजीव चौधरी- इंस्पेक्टर
राकेश कुमार सिंह चौहान- सब इंस्पेक्टर
जितेंद्र प्रताप सिंह- सब इंस्पेक्टर
जयवीर सिंह- सब इंस्पेक्टर
अनिल कुमार- हेड कांस्टेबल
सुनील कुमार- हेड कांस्टेबल
सुशील कुमार- हेड कांस्टेबल
रईस अहमद- हेड कांस्टेबल
हरिओम सिंह- कांस्टेबल
विपिन कुमार- कांस्टेबल
अरुण कुमार- कांस्टेबल
अजय कुमार- कांस्टेबल
राष्ट्रपति वीरता पद के लिए चयनित उत्तर प्रदेश होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा के अफसर
बनवारी लाल- असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर



