जलपरी की खूबसूरती खिलाड़ियों का भटका रही थी ध्यान…बस इसी वजह Paris Olympics से हो गईं एलिमिनेट
पैराग्वे की तैराक Luana Alonso को वतन वापस भेजा गया

Paris Olympics 2024: फ्रांस की राजधानी पेरिस में खेले जा रहे खेलों के महाकुंभ में एक अजब मामला सामने आया है. एक महिला खिलाड़ी को हद से ज्यादा खूबसूरत होने की वजह से पेरिस ओलंपिक से वापस अपने घर भेज दिया गया. खबर आई है कि पैराग्वे की 20 साल की तैराक लुआना अलोंसो (Luana Alonso) को ओलंपिक विलेज से वापस उनके देश भेजने का फैसला लिया गया.

लुआना अलोंसो को ओलंपिक विलेज में कमरा खाली करने कहा गया. एक रिपोर्ट के मुताबिक ओलंपिक में भाग लेने पहुंचे पैराग्वे के कुछ खिलाड़ियों ने अधिकारियों से लुआना की सुंदरता को लेकर शिकायत की थी.

ओलंपिक में भाग लेने पहुंचे खिलाड़ियों का कहना था कि लुआना इतनी खूबसूरत हैं कि वो खेल पर ध्यान नहीं लगा पा रहे हैं. शिकायत दर्ज कराने के बाद जब अधिकारियों ने इस तरफ ध्यान दिया को उनका भी यही मानना था इस एथलीट की सुंदरता ध्यान भटकाने वाली है. पैराग्वे के खिलाड़ियों को साथ मौजूद अधिकारियों को लगा कि लुआना की सुंदरता खिलाड़ियों पर भारी पड़ सकती है. अगर खेल पर ध्यान नहीं लगा तो मेडल जीतने की उम्मीद पूरी नहीं होगी. लुआना उनको वापस घर भेज दिया गया।



