लोक सेवा आयोग ने हाईकोर्ट में हलफनामा देकर माना कि PCS (J) 2022 के परिणाम में 50 अभ्यर्थियों की कॉपियां बदली थी
UP में एक और परीक्षा में धांधली

प्रांतीय न्यायिक मजिस्ट्रेट परीक्षा के चयन में बड़ी अनियमितता सामने आयी है यू.पी. पीएससी ने हाईकोर्ट में हलफनामा देकर स्वीकार किया है की प्रांतीय पीसीएस जे. 2022 2022 के परिणाम में 50 अभ्यर्थियों की कांपियाँ बदल गई थी
पांच अधिकारी दोषी पाए गए हैं। तीन को निलंबित कर दिया गया। यूपीपीएससी ने पर्यवेक्षणीय अधिकारी सतीश चंद्र मिश्र के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की है। पीसीएस-जे मुख्य परीक्षा-2022 में एक नहीं, बल्कि 50 अभ्यर्थियों की कॉपियां बदली थीं। एक अभ्यर्थी के हाईकोर्ट पहुंचने के बाद हुई जांच में खुलासा होने पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पांच अधिकारियों को दोषी करार देते हुए तीन को निलंबित कर दिया। पर्यवेक्षणीय अधिकारी उपसचिव सतीशचंद्र मिश्र के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई, जबकि एक रिटायर्ड महिला अधिकारी के खिलाफ शासन से अनुमति मांगी है। मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण अभ्यर्थी श्रवण पांडेय ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा था कि कॉपी पर उनकी हैंडराइटिंग नहीं है।



