बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

चिराग पासवान की सांसद ने PM मोदी के सामने खड़ी कर दी मुश्किल, पहली ही स्पीच में शाम्भवी चौधरी ने मार दिया छक्का, सदन में बैठे देखते रह गए “मोदी के हनुमान”

समस्‍तीपुर से सांसद शांभवी चौधरी, नीतीश कुमार भी हो गए पीछे

लोकसभा में राष्‍ट्रपत‍ि के अभ‍िभाषण पर चर्चा के दौरान युवा सांसदों को भी बोलने का मौका मिला. लेकिन इसी बीच खुद को ‘मोदी का हनुमान’ बताने वाले च‍िराग पासवान की पार्टी की एक युवा सांसद ‘खेल’ कर गईं. अपनी पहली ही स्‍पीच में उन्‍होंने सीधे PM मोदी से बिहार के ल‍िए विशेष राज्य का दर्जा मांग लिया।

लोकसभा में जब समस्‍तीपुर से चुनकर आईं लोक जनशक्‍त‍ि पार्टी (R) की युवा सांसद शांभवी चौधरी को बोलने का मौका मिला, तो शांभवी ने कहा, हम बिहार से आते हैं और बिहार ने 2005 से लगातार एनडीए को समर्थन द‍िया है. बिहार के युवाओं की वर्षों से लगातार मांग रही है क‍ि बिहार को विशेष राज्‍य का दर्जा द‍िया जाए. मैं बिहार का प्रत‍िनिध‍ित्‍व कर रही हूं, इसल‍िए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करती हूं क‍ि इसके ल‍िए अगर नीति आयोग में कुछ बदलाव की जरूरत हो, तो उस पर उनकी दृष्‍ट‍ि होनी हो।

जेडीयू हो या फ‍िर कांग्रेस, हर पार्टी बिहार के ल‍िए विशेष राज्‍य के दर्जे की मांग करती रही है. भाजपा भी सुर में सुर मिलाती है. लेकिन कुछ ऐसे प्रावधान हैं क‍ि केंद्र सरकार क‍िसी राज्‍य को यूंं ही विशेष दर्जा नहीं देता. जब केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनी, और जेडीयू क‍िंंगमेकर की भूमिका में आ गई, तो विपक्ष यही चाहता था क‍ि नीतीश तभी समर्थन दें, जब विशेष राज्‍य का दर्जा देने का वादा क‍िया जाए. लेकिन जेडीयू को असल‍ियत पता चल गई. इसल‍िए उन्‍होंने विशेष राज्‍य के दर्जे का राग छोड़कर विशेष पैकेज की मांग पर आ गए. जेडीयू के नेता हर बार इसी के बारे में बात करते हैं. हालांकि इस मांग के बाद चिराग पासवान के चेहरे को देखकर नहीं लग रहा था कि शाम्भवी ने इस मांग को उठाने स्व पहले उनसे चर्चा की होगी।

Related Articles

Back to top button