राष्ट्रीयव्यापार

श्री बजरंग पॉवर एंड इस्पात के अलावा 4 स्टील कंपनियों को NHAI का नोटिस, घटिया मटेरियल सप्लाई करने पर मांगा जवाब

NABL में फेल हुए सैम्पल, 15 दिन में देना होगा जवाब

NHAI ने छत्तीसगढ़ की चार बड़ी कंपनियों को गुणवत्ता वाले मटेरियल सप्लाई नहीं करने के कारण नोटिस जारी किया है। इनमें रायपुर की श्री बजरंग पॉवर एंड इस्पात, हीरा स्टील, श्री नाकोड़ा और रायगढ़ की एमएसपी स्टील एंड पॉवर को है। इसके अलावा देश की 7 अन्य कंपनियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। इन कंपनियों ने एनएचएआई के सड़क निर्माण के अलग-अलग प्रोजेक्ट में स्टील मटेरियल सप्लाई किया था। ये मटेरियल गुणवत्ता मानकों के तहत नहीं हैं, जिसे लेकर अथॉरिटी की तरफ से कंपनियों को शो कॉज नोटिस भेजा गया है। 15 दिन में इन सभी कंपनियों को जवाब देना होगा।

NHAI ने एक्रीडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लेबोरेटरीज (NABL) से मान्यता प्राप्त लैब में टेस्ट कराया था। इसे थर्ड पार्टी टेस्ट कहा जाता है। लैब में मटेरियल का कैमिकल कंपोजिशन टेस्ट किया गया, जो मानकों के तहत नहीं पाया गया। लैब की रिपोर्ट के आधार पर ही अथॉरिटी ने शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में अथॉरिटी की तरफ से लिखा गया है कि आपके इन गुणवत्ताहीन मटेरियल सप्लाई करने पर क्यों न आपके फर्म को सप्लाई के मिले अधिकार को सस्पेंड कर दिया जाए?

इन प्रोजेक्ट में छत्तीसगढ़ की 4 कंपनियों ने TMT बार किया सप्लाई

एनएचएआई के अनुसार श्री बजरंग पॉवर एंड इस्पात कंपनी को महाराष्ट्र के भंडारा में एनएच 53 में वेनगंगा ब्रिज और भंडारा बाईपास में चल रहे सिक्स 6 रोड के काम में टीएमटी सप्लाई का काम मिला था। कंपनी ने गोयल टीएमटी ब्रांड की सप्लाई की थी। बजरंग पॉवर के अलावा हीरा स्टील को मध्यप्रदेश में भोपाल-सागर के बीच बरखेड़ी से गडपहारा में 4 लेन एनएच 146 में टीएमटी सप्लाई का काम मिला था। इसी तरह नाकोड़ा इस्पात को तमिलनाडु के एनएच 45 सी के निर्माण के लिए टीएमटी बार सप्लाई करना था। रायगढ़ की एमएसपी स्टील को कर्नाटका एनएएच 169 के तहत भारतमाला प्रोजेक्ट के लिए टीएमटी सप्लाई का काम मिला था। इस सप्लाई को कंपनियों ने पूरा किया, लेकिन गुणवत्ता युक्त मटेरियल सप्लाई करने की जगह गुणवत्ताहीन प्रोडक्ट सप्लाई की गई। इसलिए मटेरियल टेस्ट में फेल हो गए।

Related Articles

Back to top button