खेल

बुमराह ने इंटरव्यू ले रही संजना गणेशन को ही लगा लिया गले, स्टेडियम में लोगों ने ताली बजाकर मामला संभाला, वायरल हो गया Video

संजना शर्म से हुई लाल, ICC की स्पोर्ट्स प्रेजेंटर संजना

 

17 साल बाद इंडिया को उसका टी20 वर्ल्ड कप वापस मिल गया। जसप्रीत बुमराह ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से भारत को ये टी20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम रोल निभाया। टीम इंडिया को जब जरूरत थी तब बुमराह टीम के लिए संकटमोचक बनकर आए और टीम की नैया पार लगाई। मैच के बाद बुमराह इतने भावुक हो गए कि मैदान में ही संजना गणेशन को गले लगा लिया। संजना गणेशन स्पोर्ट्स प्रजेंटर हैं और इस समय ICC के लिए काम कर रही हैं। वर्ल्डकप जीत के बाद संजना बुमराह का इंटरव्यू ले रही थीं। 3 सवालों के जवाब देने के दौरान बुमराह इतने भावुक हो गए कि संजना ने जैसे ही उन्हें थैंक्स बोला उन्होंने संजना को गले से लगा लिया। इसपर संजना शर्म से लाल हो गईं। जिसके बाद लोगों ने ताली बजाकर मामला संभाला।

पति पत्नी हैं बुमराह संजना

संजना स्पोर्ट्स प्रेजेंटर हैं और इस समय आईसीसी के साथ काम कर रही हैं। इसी तरह के एक इंटरव्यू में बुमराह और संजना मिले थे और फिर दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा। आज दोनों पती-पत्नी हैं और दोनों का एक बेटा भी है। जिसका नाम अंगद है।

मैदान में अंगद को भी लेकर पहंची थीं संजना

वर्ल्ड कप जीतने के बाद संजना ने बुमराह का इंटरव्यू लिया। संजना ने उनसे वर्ल्ड कप जीतने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, “मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है। शुरुआत में हमें भरोसा था लेकिन बीच में जिस तरह से मैच चला हम थोड़ा का नवर्स हो गए थे। लेकिन फाइनल जीतकर खुश हूं। इस तरह का मैच जीत और टूर्नामें जीतकर काफी खुश हूं। मेरा बेटा अंगद यहां पर है। उसने अपने पिता को वर्ल्ड कप जीतते देखा है। इस तरह के टूर्नामेंट में अपना योगदान देना, इससे अच्छी कोई फीलिंग नहीं है।”

प्लेयर ऑफ द सीरीज बने बुमराह
बुमराह ने इस टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी की। फाइनल में उन्होंने चार ओवरों में सिर्फ 18 रन दिए और दो विकेट अपने नाम किए। इस टूर्नामेंट में बुमराह ने बल्लेबाजों का रन बनाना मुश्किल कर दिया। पाकिस्तान के खिलाफ भी उन्होंने हारी हुई बाजी टीम इंडिया की झोली में डाल दी थी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी उन्होंने ऐसा किया। बुमराह ने इस टूर्नामेंट में आठ मैचों में 15 विकेट अपने नाम किए। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

#Jasprit Bumrah #Sanjana Ganesan #Sports News

 

Related Articles

Back to top button