विश्व विजयी टीम का आज पूरे देश में आज अभूतपूर्व ग्रैंड स्वागत, पी.एम.मोदी से करेगी मुलाकात, बहुत कुछ है खास

नई दिल्ली : रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टी20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम की घर वापसी पर पूरे देश में जश्न की तैयारी है. दिल्ली से मुबंई तक ग्रैंड वेलकम को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है. एयर इंडिया के विशेष विमान, एआईसी24डब्ल्यूसी (एयर इंडिया चैंपियंस 24 विश्व कप) ने स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग चार बजकर 50 मिनट पर उड़ान भरी और गुरुवार को भारतीय समयानुसार सुबह लगभग छह बजकर 20 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगा.
दिल्ली एयरपोर्ट पर टीम इंडिया का भव्य स्वागत होगा. इसके बाद दिन में भारतीय टीम के खिलाड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे. फिर टीम इंडिया मुंबई के लिए रवाना होगी, जहां शाम को मरीन ड्राइव पर विक्ट्री परेड का आयोजन किया जाएगा. मुंबई में बीसीसीआई ने एक ओपन-टॉप बस यात्रा की व्यवस्था की है, जिसके बाद वानखेड़े स्टेडियम में एक समारोह होगा. बस में खिलाड़ियों की परेड मरीन ड्राइव के आसपास होने की उम्मीद है और इसके शाम 4 बजे के आसपास शुरू होने की संभावना है.
125 करोड़ का इनाम टीम इंडिया को दिया जाएगा
वानखेड़े स्टेडियम में उनका सम्मान होगा और 125 करोड़ का इनाम टीम इंडिया को दिया जाएगा और उनका स्वागत किया जाएगा. रॉड शो हम इस बार उतना बड़ा नहीं कर रहे हैं क्योंकि समय नहीं है. रोड शो 1 किलोमीटर का होगा. यह जीत भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि 12 साल बाद विश्व कप हमारे पास आ रहा है हम सब लोग बहुत प्रसन्न हैं.




