राजनीतिराष्ट्रीय

बंगाल में बड़ा रेल हादसा, कंचनजंगा एक्सप्रेस से टकराई मालगाड़ी, 8 लोगों की मौत, रेलवे बोला “हमने रुकने के लिए सिग्नल दिया, ड्राइवर ने नहीं मानी बात”

सबेरे करीब 9 बजे हुआ हादसा, बीजेपी ने जांच का दिया आश्वाशन

 

बंगाल के जलपाइगुड़ी में एक मालगाड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस से टकरा गई। हादसे में 200 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। 8 लोगों के मरने की भी जानकारी है।

हादसा बंगाल के न्यू जलपाइगुड़ी स्टेशन के पास रँगापानी स्टेशन पर हुआ है। जानकारी के मुताबिक स्टेशन से कुछ दूर पर कंचनजंगा एक्सप्रेस कम खड़ी थी, जिसे मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में करीब 8 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। वहीं 20 से 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक कंचनजंगा एक्सप्रेस सियालदाह की तरफ जा रही थी। यात्री ट्रेन की तीन बोगी पटरी से उतर गए। वहीं पार्सल डिब्बा ट्रेन के इंजन चढ़ जाएगा। जानकारी के मुताबिक अभी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है मालगाड़ी के ड्राइवर की लापरवाही से हादसा हुआ। रेलवे के मुताबिक मालगाड़ी को रुकने के लिए सिग्नल दिया गया लेकिन ड्राइवर ने सिग्नल पर ध्यान नहीं दिया। बहरहाल रेलवे की तरफ से उच्चस्तरीय जांच के लिए कहा जा रहा है।

कटिहार मंडल के रंगापानी और निजबाड़ी वाली स्टेशन के बीच में स्टेशन पर खड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। कंचनजंगा एक्सप्रेस के करीब तीन बोगी पटरी से नीचे उतर गए। धक्का इतना तेज था कि एक बोगी-दूसरी बोगी पर चढ़ गया। घटना की सूचना पर कटिहार रेल मंडल में हड़कंप मच गया है। कटिहार और एनजेपी से एक्सीडेंटल रिलीफ ट्रेन और मेडिकल वैन लेकर रेलवे के अधिकारी घटनास्थल की और कूच कर गए हैं। बताया जाता है कि सबसे अधिक नुकसान जनरल बोगी ले यात्रियों को हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 8 लोगों के मौत की खबर है। घटना में करीब 200 से अधिक लोग जख्मी हुए हैं। मृतकों को 10-10 लाख गंभीर घायलों को 2.5 लाख रुपए और सामान्य चोट के मरीजों को 50-50 हजार रुपये के मुआवजे का एलान किया गया है।

बताया जाता है कि सियालदह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस रंगापानी स्टेशन पर खड़ी थी। इसी बीच पीछे से मालगाड़ी जाकर उसे धक्का मार दिया से गार्ड बोगी और एसएलआर के साथ-साथ जनरल बोगी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। कई कोच रेलवे पटरी से उतर गया है। जिसके कारण सैकड़ो लोग जख्मी होने की सूचना मिल रही है।

रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने घटना की पुष्टि करते हुए राहत और बचाव कार्य मे तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इधर पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने कहा कि अभी कितने जख्मी हुए है। इसकी बात सामने नहीं आई है। इस घटना में कितने यात्री की मौत हुई है। यह भी बात पता नहीं चल पाया है। मंडल और एनजेपी के कई वरिष्ठ रेल पदाधिकारी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। सीनियर डीसीएम धीरज चंद्र कलिता ने बताया कि एक्सीडेंटल रिलीफ ट्रेन और मेडिकल वाहन रवाना हो गई है।

Related Articles

Back to top button