उत्तर प्रदेशछत्तीसगढ़बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

ओडिशा में नए मुख्यमंत्री की घोषणा मोहन चरण मांझी, साथ में दो उपमुख्यमंत्री भी, बुधवार को भुवनेश्वर के जनता मैदान में होगा शपथ ग्रहण समारोह

ओडिशा

भुवनेश्वर : मोहन चरण माझी ओडिशा के नए मुख्यमंत्री होंगे. उनके साथ दो डिप्टी सीएम भी बनाए जाएंगे. मोहन चरण मांझी आदिवासी समुदाय से आते हैं, वो क्योंझर से चौथी बार जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं.

52 साल के मोहन माझी एक अनुभवी राजनेता हैं और ओडिशा में बीजेपी से एक मजबूत आदिवासी आवाज हैं. उनकी आदिवासी पहचान ने उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी की पसंद बनाया है. उन्होंने क्योंझर सीट से 11, 577 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी.

ओडिशा में पहली बार बीजेपी की सरकार बन रही है. नए मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिपरिषद बुधवार को जनता मैदान में एक भव्य समारोह में शपथ लेंगे.

Related Articles

Back to top button