उत्तर प्रदेशक्राइमछत्तीसगढ़बिहारराष्ट्रीय

बलौदा बाजार में आगजनी, प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट और जिला पंचायत कार्यालय जलाया कई वाहन फूंके

बलोदा

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के गिरौदपुरी में जैतखाम तोड़ने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है.  राज्य के बलौदाबाजार में सतनामी समाज के उग्र प्रदर्शनकारियों ने बलौदाबाजार कलेक्टर कार्यालय और जिला पंचायत कार्यालय में आग लगा दी।

वहीं इस घटना में समाज के लोगों ने पुलिस के साथ झूमाझटकी की और कई गाडिय़ों में आग लगा दी। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। बलौदाबाजार में आज सतनामी समाज ने आरोपियों की गिरफ्तारी समेत अन्य मांगों को लेकर उग्र प्रदर्शन किया. कलेक्ट्रेट का घेराव कर परिसर में खड़ी बाइक और चारपहिया वाहनों में आग लगा दी. अधिकारियों की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की. प्रदर्शन के दौरान समाज के लोगों और पुलिस के बीच झूमाझटकी भी हुई, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं |

हालात  को देखते हुए मुख्यमंत्री ने बुलाई आपात बैठक |

Related Articles

Back to top button