क्राइमराजनीति

BJP वाले नेता जी की सुशासन दावे की खुली पोल, देर रात उनके घर में ही हो गई चोरी, लोग कह रहे सांसद जी अब सुशासन के नाम पर वोट नहीं मांगना

MP अजब है, सबसे गजब है, देवास का मामला

 

मध्य प्रदेश के देवास जिले से बड़ी खबर सामने आई है जहां भाजपा सांसद महेंद्र सोलंकी के सूने मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने भाजपा सांसद महेंद्र सोलंकी के तिलक नगर देवास स्थित निवास पर घुसकर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए और बड़े आला-अफसर घटनास्थल पर पहुंचकर इसकी जांच में जुट गए हैं। बड़ी बात यह है कि इस लोकसभा चुनाव के दौरान महेंद्र सोलंकी ने जहाँ जहाँ सभाएं की वहाँ देश और प्रदेश में सुशासन का दावा किया, नेता जी का दावा था कि देश के साथ प्रदेश में आंतरिक सुरक्षा पहले की तुलना में बेहतर हुई है। लोग अब सांसद जी को कम से कम अब इस मुद्दे वोट नहीं मांगने की सलाह दे रहे।

सांसद के घर से बदमाश कितना माल लेकर फरार हुए हैं, किसी मे अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। फिलहाल परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। तभी पता चलेगा कि किन सामानों की चोरी हुए हैं और कितना नुकसान हुआ है।

बता दें कि देवास में चोरों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन चोरी के मामले सामने आ रहे हैं लेकिन पुलिस इस पर रोक लगाने में नाकामयाब साबित हो रही है। बीते दिनों कई ऐसे चोरी की वारदात हुई है। पुलिस दावे कर रही है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। बड़ी बात ये है कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव के प्रचार कब दौरान सांसद महोदय ने देश और प्रदेश में सुशासन होने का दावा किया था। इसी दावे के आधार पर वोट भी मांग था लेकिन चोरों में इनके दावे की पोल खोल दी।

Related Articles

Back to top button