राजनीतिराष्ट्रीय

कोलकाता में 2 महीने के लिए लगने जा रही धारा-144, ममता दीदी या PM मोदी को होगा इससे नुकसान

लोकसभा चुनाव के दौरान 5 या इससे अधिक लोगों खड़े रहने पर होगा प्रतिबंध

 

28 मई से अगले 60 दिनों तक कोलकाता में धारा-144 लागू होने जा रही है। जिसके तहत पांच से ज्‍यादा लोगों के एक स्‍थान पर खड़े होने पर मनाही रहेगी। कोलकाता पुलिस कमिश्‍नर ने यह आदेश जारी किया है। सरकार की तरफ से कहा गया कि विश्वसनीय जानकारी मिली है कि शहर में हिंसक प्रदर्शन होने की संभावना है, जिसके परिणामस्वरूप सार्वजनिक शांति में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी होगी. कोलकाता पुलिस कमिश्नर के मुताबिक 28 मई से 26 जुलाई, 2024 तक या अगले आदेश तक किसी भी गैरकानूनी सभा पर भी प्रतिबंध लागू रहेगा.”

बीजेपी की तरफ से इसे लेकर ममता सरकार पर निशाना साधा गया. बीजेपी की प्रदेश इकाई का कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी की कोलकाता में रोड शो को रोकने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि पीएम मोदी के रोड शो को रोकने के लिए एक हताशकारी कदम है. “चुनाव के 5 चरणों के बाद जनता की इच्छा को भांपते हुए सीएम अब डरी हुई हैं. उन्होंने मोदीजी के रोड-शो को रोकने के लिए कोलकाता पुलिस को शहर में धारा 144 लागू करने का आदेश दिया है.”

इधर राजनीतिक जानकारों का कहना है कि ममता बनर्जी सरकार धारा 144 लागू कर PM मोदी को रोड शो करने से रोक लेगी लेकिन PM मोदी उसका भी तोड़ निकाल लेंगे। कही ऐसा न हो भाजपा को सहानुभूति के वोट मिल जाएं।

Related Articles

Back to top button