आलिया भट्ट का बचपन ऐसे बीता: शराब की लत थी, लेकिन पैसे नहीं थे, हैरान करने वाला खुलासा!
2024 में आलिया और रणवीर की ब्रम्हास्त्र 2 होगी रिलीज़

करोड़ो की मालकिन आलिया भट्ट का बचपन गरीबी में बीता था। एक दौर था जब उनके पिता यानी महेश भट्ट को शराब की लत लग गई थी लेकिन घर में खाने तक के लाले पड़े हुए थे। इस बात का खुलासा आलिया भट्ट ने हाल ही में किया। उनका कहना है कि मां सोनी राजदान भले ही एक्ट्रेस थीं और पिता फिल्ममेकर थे लेकिन फिर बहु काफी तंगी गुजारा हो रहा था।


आलिया ने बताया कि पापा की सफलता और सेलिब्रेशन पार्टीज के चलते उनको शराब की लत लग गई थी। लेकिन अच्छा और सुनहरा वक्त बहुत जल्द समाप्त हो गया। पापा की फिल्में एक के बाद एक फ्लॉप होने लगीं। घर कर्ज से डूब गया। ऊपर से पापा के शराब की लत से बुरा हाल था। हालांकि काफी संघर्षों के बाद महेश भट्ट ने शराब पीना छोड़ दिया था।

आलिया का कहना है कि आज उनके माता पिता जिस मुकाम पर हैं वहां तक आने के लिए काफी मेहनत की है। आलिया ने अपनी मां सोनी राजदान को लेकर कहा कि बे कुछ फिल्मों में जरूर नज़र आईं लेकिम उनको एक्टिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

आलिया भट्ट अब सफल अभिनेत्री हैं उनकी शादी अभिनेता रणबीर कपूर से हुई है। रणबीर कपूर भी इस वक्त लगातार बेहतरीन फिल्में दे रहे हैं। साल 2024 में दोनों को ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 आने वाली है, जिसकी शूटिंग जारी है।



