Featureराष्ट्रीयवायरल वीडियो

ट्रोलिंग से परेशान हो इंजिनियर मां ने ली खुद की जान, कैसे सोशल मीडिया बन रहा है जान का दुश्मन

सेलिब्रिटी ही नहीं आम लोगों को भी सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है

चेन्नई में उस आईटी प्रोफेशनल मां ने आत्‍महत्‍या कर ली, जिसकी बच्ची गोद से गिरकर बालकनी के शेड पर अटक गई थी और आसपास के लोगों ने मुश्किल से बचाया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुआ तो लोगों ने महिला को लापरवाह मां कहकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। टीवी चैनल और सोशल मीडिया में इसी ट्रोलिंग से परेशान होकर उस बच्‍चे की मां ने खुद की जान ले ली।
घटना 28 अप्रैल की है जब 33 साल की वी राम्‍या अपार्टमेंट की चौथी मंजिल की गैलरी पर सात माह की बेटी को स्तनपान करवा रही थी। तभी बच्ची हाथों से गिर गई और शेड पर अटक गई।

आस-पड़ोस के लोगों ने बहुत जद्दोजेहद करके बच्ची को बचा लिया था और इसी दौरान किसी ने इस घटना का वीडियो बना सोशल मीडिया में पोस्‍ट कर दिया। महिला के पति का कहना है कि इस घटना के बाद से वह डिप्रेशन में चली गई थी। उसका इलाज चल रहा था।

यह पहली दफा नहीं हैं जब किसी ने ऑनलाइन ट्रोलिंग का शिकार होने के बाद जान दे दी है। इससे पहले भी देशभर से ऐसे कई किस्से सुनने को मिल चुके हैं।
सिर्फ सेलिब्रिटी ही नहीं आम लोगों को भी सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है और ट्रोलिंग आपके मेंटल हेल्‍थ के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि कैसे सोशल मीडिया ट्रोलिंग की सिचुएशन को डील करके आप नेगेटिव इफेक्ट से खुद को बचा सकते हैं।

खुद पर कॉन्फिडेंस रखें
सोशल मीडिया पर आप जो भी पोस्ट करते हैं उसे लेकर सेल्‍फ कॉन्फिडेंट रहें वरना ट्रोलर्स आपको निशाने पर जरूर लेंगे। कई सेलिब्रेटिज हैं जो सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बावजूद भी हमेशा पॉजिटिव नजर आते हैं।

इग्‍नोर करना सीखें
सोशल मीडिया का एक उसूल हैं आप उस चीज को ज्‍यादा तवज्‍जों देते हैं जो आपके लिए मायने रखते हैं।
आप जितना ज्यादा ट्रोलर्स को प्रतिक्र‍िया देंगे आपको उतना ज्यादा ट्रोलर्स आपको ट्रोल करेंगे। इसलि‍ए जब आपकी किसी भी पोस्ट पर लोगों की नेगेटिव प्रतिक्रिया आती है तो उस पर प्रतिक्रिया देने की जगह इग्‍नोर करना सीखें।

ब्‍लॉक कर दें
सोशल मीडिया पर कोई आपको लगातार ट्रोल करने की कोशिश करता है, तो आप उस यूजर को ब्लॉक कर सकते हैं।

कुछ दिन का ब्रेक लें ले
अगर आपके साथ चेन्‍नई जैसी घटना हुई है। यानी आपका कोई वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया है और इसकी वजह से आपको शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है तो सबसे पहले आपको सोशल मीडिया से ब्रेक ले लेना चाहिए। इससे आपका मेंटल हेल्‍थ पर बुरा इम्‍पेक्‍ट नहीं पड़ेगा।

बात करें और शेयर करें
एक्‍सपर्ट का मानना है कि किसी भी घटना से उबरने के लिए जरुरी है कि आप ज्‍यादा से ज्‍यादा अपने करीबी लोगों के साथ रहें और अपना एक्‍सपीरियंस शेयर करते रहें। कई बार बात करने से भी प्रॉब्‍लम सॉल्‍व हो जाती है।

Related Articles

Back to top button