अंतर्राष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

बस 24 दिन शेष… हर तरफ होगी मिसाइल और गोलियों की गड़गड़ाहट! 18 जून को लेकर क्या है नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा की भविष्यवाणी

विश्व के कई ज्योतिषियों ने वर्ल्ड वॉर-3 के बारे में भविष्यवाणी की हैं, समय-समय पर सोशल मीडिया में पोस्ट लोगों को कर रहे चकित

 

दो विश्व युद्धों के विनाशकारी असर अभी भी दुनिया भर की यादों में कायम हैं। उसके बावजूद एक और बड़े पैमाने पर जंग का विचार सामने आ रहा है। इस विचार को नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा सहित कई ज्योतिषियों ने और हवा दे दी है। भविष्यवाणी के अनुसार दुनिया वर्ल्ड वॉर-3 के मुहाने पर है। हालांकि इसकी संभावना अनिश्चित बनी हुई है, फिर भी समय-समय पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसी भविष्यवाणियों की खबरें खूब ध्यान खींचती हैं।

भारतीय ज्योतिषी कुशल कुमार द्वारा की गई एक भविष्यवाणी भी शामिल है।मीडियम पर एक पोस्ट में, जिसे उन्होंने लिंक्डइन पर भी शेयर किया गया है, उसमें कुशल कुमार ने दावा किया है कि तीसरा विश्व युद्ध बस कुछ ही हफ्ते दूर है. उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक कुमार एक वैदिक ज्योतिषी हैं. जो भविष्य की घटनाओं के बारे में पूर्वानुमान लगाने के लिए ग्रहों की स्थिति दिखाने वाले चार्ट का उपयोग करते हैं. उन्होंने कहा कि ‘2024 को दुनिया भर के हॉटस्पॉट्स में युद्ध की स्थितियों के संबंध में प्रमुख रूप से चिंताजनक होने की भविष्यवाणी की गई थी. विशेष रूप से 8 मई के आसपास- कोरिया, चीन-ताइवान, मध्य पूर्व जैसे युद्ध मोर्चों पर सबसे अधिक बढ़ोतरी होने का संकेत दिया गया था. जिसमें इजरायल और मध्य पूर्व, यूक्रेन-रूस आदि शामिल हैं. इन घटनाओं से नाटो का गुस्सा भी भड़क सकता है.’

ज्योतिष कुशल कुमार ने अपनी पोस्ट में आगे कहा कि ‘कुछ देशों में शासन करने वाले व्यक्तियों के लिए चिंताजनक परिदृश्य से निपटना कठिन हो सकता है. कुछ के गंभीर रूप से अस्वस्थ होने की संभावना है या वे इस्तीफा भी दे सकते हैं. संक्षेप में जहां नेता कमजोर है, समकालीन ग्रहों की चाल से पता चलता है कि सेना पूरा कंट्रोल लेने के लिए कदम उठा सकती है. राजनीतिक परिदृश्य में उथल-पुथल से इंकार नहीं किया जा सकता है. इसके बाद ज्योतिषी ने उस तारीख का खुलासा किया जिसके बारे में उसे लगता है कि तीसरा विश्व युद्ध छिड़ जाएगा.’

Related Articles

Back to top button