नक्सलियों के पास थे ऑटोमैटिक हथियार, फिर भी हमारे जवानों ने 7 को मार गिराया, सुबह 11 बजे से चल रही थी फायरिंग
दंतेवाड़ा में नक्सली मुठभेड़, रुक रुक कर फायरिंग जारी, जवान नक्सलियों का मुंहतोड़ दे रहे जवाब

नारायणपुर बीजापुर सीमावर्ती क्षेत्र में प्लाटून नंबर 16 और इंद्रावती एरिया कमिटी के नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बस्तर जिले के डीआरजी और बस्तर फाइटर्स के साथ एसटीएफ की टीमें संयुक्त नक्सल गश्त सर्च अभियान पर निकली थी।
लगभग दोपहर 11 बजे नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू की। जवानों ने भी मुस्तैदी से मोर्चा सम्भाला और दिन भर रुक रुक कर मुठभेड़ चलता रहा।


सर्च में अब तक सात वर्दीधारी नक्सलियों के शव तथा सात हथियार बरामद हुए है और कई नक्सलियों के घायल होने की संभावना जताई जा रही है।
मौक़े से कई ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किया गया है। नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार दंतेवाड़ा एसपी गौरव रॉय व बस्तर एसपी शलभ कुमार सिन्हा जवानों के सम्पर्क में हैं। पुलिस के मुताबिक ऑपरेशन और सर्च अभियान अभी भी जारी है। मारे गए नक्सलियों की संख्या और भी बढ़ सकती हैं।



