
एक्ट्रेस नेहा शर्मा अपनी अपकमिंग सीरीज इलीगल 3 ‘Illegal 3’ OTT प्लेटफॉर्म पर आने को तैयार है। उससे पहले मूवी की एक्ट्रेस ने एक बयान देकर सबको चौंका दिया है। सीरीज की प्रमोशन में जुटी नेहा शर्मा ने लेटेस्ट इंटरव्यू में राजनीति में अपने भविष्य को सम्भावना जता दी है।

एक्ट्रेस नेहा शर्मा अपने अपकमिंग वेब सीरीज ‘इलीगल 3’ (Illegal 3) के लिए तैयार हैं. इस सीरीज में नेहा शर्मा वकील निहारिका सिंह की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी. एक्टिंग से इतर नेहा शर्मा का नाम पिछले कुछ वक्त से राजनीति से भी जुड़ता रहता है. इसकी वजह है कि नेहा शर्मा के पिता अजीत शर्मा हैं, जो वर्तमान में बिहार विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता हैं। अजीत शर्मा ने कुछ वक्त पहले अपनी बेटी नेहा को लेकर बयान दिया था, जिसके बाद उनकी राजनीति में आने की चर्चा शुरू हो गई थी.


अब नेहा शर्मा (Neha Sharma) ने राजनीति में आने को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है. नेहा शर्मा ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, ”मैं अपने लिए नहीं बल्कि अपने पिता के लिए प्रचार कर रही थी. बहुत से लोगों को लगा कि मैं मेंबर ऑफ पार्लियामेंट के रूप में इलेक्शन में खड़ी हो रही हूं. लेकिन नहीं, यह इस सीजन के लिए नहीं है.”
क्या 2029 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगी नेहा शर्मा?
जब नेहा शर्मा से पूछा गया कि क्या वह 2029 के लोकसभा चुनावों में लड़ने के बारे में सोच रही हैं? इस पर एक्ट्रेस ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, ”आपको अगले 5 साल में पता चल जाएगा. मैं थोड़ा सा हिंट दे रही हूं.”



