खानदान गुजराती ब्राह्मण फिर Alia Bhatt का मुस्लिम नाम क्यों? दादी को लगता था नाम से डर, पापा महेश भट्ट का खुलासा…
Mahesh Bhatt and Alia Bhatt:

इन दिनों सदन में जाति को लेकर जोरदार बहस चल रही है। इस बीच प्रसिद्ध कलाकार आलिया भट्ट की जाति और धर्म पर एक इंटरव्यू सामने आया है। पापा महेश भट्ट ने बताया था कि उन्होंने आखिर क्यों अपनी बेटियों (शाहीन और आलिया) के लिए मुस्लिम नाम चुना था.
आलिया की दादा गुजराती ब्राह्मण, दादी थीं मुस्लिम!
महेश भट्ट ने रेडिफ को एक इंटरव्यू में फिल्ममेकर ने अपने माता-पिता के अलग-अलग धर्मों के बारे में बात की. महेश भट्ट ने बताया कि उनके पिता नानाभाई भट्ट, एक गुजराती ब्राह्मण थे, जबकि उनकी मां शिरीन मोहम्मद एक मुस्लिम थीं. महेश भट्ट ने इंटरव्यू में याद करते हुए कहा था- मुझे दोनों कायनातों को जीने का सुख मिला है. मेरी मां एक शिया मुस्लिम थीं और पिता जनोई समुदाय से थे. उन्होंने कभी भी सेकुलर होने का दिखावा नहीं किया, वह दोनों अपना-अपना धर्म मानते ते. वह दोनों एक दूसरे से बेइन्तहां प्यार करते थे.

महेश भट्ट की मां हो जाती थीं परेशान!
महेश भट्ट ने इंटरव्यू में बताया था- मेरी मां हमेशा एक बड़ा-सा टीका और साड़ी पहना करती थीं, उन्हें यह सब पसंद था. लेकिन 1992 दंगों के समय वह परेशान हो गई थीं, जब बेटियों के नाम शाहीन और आलिया रखे थे। उन्हें इस बात का डर हमेशा था कि इस नाम से जीवन परेशानियों से भरा रहेगा।
महेश की दूसरी पत्नी की बेटी हैं आलिया
महेश भट्ट ने दो शादियां की थीं. महेश भट्ट ने 1970 में Lorraine Bright (बाद में नाम किरन भट्ट कर लिया) से शादी की थी, जिनसे उन्हें दो बच्चे हुए- राहुल और पूजा भट्ट. फिर महेश भट्ट ने सोनी राजदान से 1986 में शादी की थी, जिनसे उन्हें दो बेटियां हुईं- शाहीन भट्ट और आलिया भट्ट.



