
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में एक हत्यारे ने लड़की पर कई बार कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। मामला बिलासपुर के कोटा का बताया जा रहा।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत अमाली में प्रेमी युवक गुलशन यादव( 24 ) वर्ष का गांव के ही युवती के साथ बिना शादी एक ही घर मे 2 महीने से रह रहा था। लड़की लड़के से शादी करना चाहती थी। लेकिन लड़के का कहना था कि वह बिना परिवार के सहमति शादी नहीं करेगा। लड़की के बार बार कहने पर वह तंग आ गया। इधर परिवार वाले भी राजी नहीं हो रहे थे। जिसके बाद लड़के ने युवती की हत्या कर दी।
गांव वालों ने बताया की दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। रविवार की दोपहर लगभग 3 बजे दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा की गुस्से में प्रेमी युवक ने घर में रखे कुल्हाड़ी से अपनी लड़की पर कई बार हमला कर हत्या कर दी। सूचना के बाद कोटा पुलिस मौके पर पहुंच कर आरोपी युवक को गिरफ्त में ले लिया। आरोपी के अनुसार उसकी लड़की उसकी प्रेमिका था, जो उससे शादी करने का दबाव बना रही थी। मगर प्रेमी युवक के घर वाले नहीं मान रहे थे जिससे लेकर यह कदम उठाया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।




