क्राइममनोरंजनराष्ट्रीय

बाहुबली फ़िल्म की एक्ट्रेस को महाराष्ट्र साइबर सेल का नोटिस, IPL के अवैध स्ट्रीमिंग का मामला

संजय दत्त को भी जांच एजेंसी ने पूछताछ के लिए बुलाया है

आईपीएल के अवैध स्ट्रीमिंग केस में संजय दत्त के बाद एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया का भी नाम सामने आ गया है। तमन्ना भाटिया को फ़ेयरप्ले पर साल 2023 के IPL का अवैध रूप से प्रसारण मामले में पूछताछ के लिए महाराष्ट्र साइबर सेल ने समन भेजा है। भाटिया को 29 तारीख़ को पेश होने को कहा गया है।

इसी मामले में मंगलवार के दिन बॉलिवुड अभिनेता संजय दत्त को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। हालांकि संजय दत्त साइबर सेल नहीं पहुंचे। उन्होंने अपना बयान दर्ज करवाने के लिए और समय की मांग की है।

जानिए क्या है पूरा मामला

महाराष्ट्र साइबर सेल ने वायकॉम की शिकायत पर फ़ेयरप्ले एप के ख़िलाफ़ FIR दर्ज की थी और इसी मामले की जांच को आगे बढ़ाने के लिए भाटिया से पूछताछ करने के लिए समन भेजा है। सूत्रों के मुताबिक तमन्ना भाटिया ने फ़ेयरप्ले का प्रमोशन किया था। इसी वजह से उन्हें गवाह के तौर पर पूछताछ के लिए उन्हें बुलाया गया है। साइबर पुलिस भाटिया से यह समझना चाहती है की आख़िर उन्हें फ़ेयर प्ले का प्रमोशन करने के लिए किसने संपर्क किया, कैसे किया और उन्हें इसके लिए कितने पैसे मिले और वो कैसे दिये गये थे। वहीं वायकॉम ने अपनी शिकायत में दावा किया था की फेयरप्ले ने टाटा IPL 2023 की स्क्रीनिंग अवैध तरीक़े से की । इसकी वजह से उनका 100 करोड़ का नुक़सान हुआ। आपको बता दें की इसी मामले में साइबर सेल ने अबतक रैपर बादशाह का बयान दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button