BJP में शामिल हुआ मनीष, जेल से छूटने के बाद ही चुनाव लड़ने का किया था ऐलान
बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में स्थापित करने की कोशिश

खुद को SON OF बिहार की उपाधि देने वाले बिहार के फेमस यूट्यूबर मनीष कश्यप BJP में शामिल हो गए। मनीष कश्यप ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में बीजेपी की सदस्यता ली। हालांकि मनीष ने जेल से छूटने के बाद पश्चिमी चंपारण सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। लेकिन अब मनीष कश्यप लोकसभा चुनाव में NDA के लिए प्रचार करेंगे।
प्रचार के दौरान वे अपने भाषणों में खुद को एक परिपक्व नेता के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। मनीष कश्यप ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसे प्रचारित प्रसारित करना भी शुरू कर दिया।
इससे पहले वो साल 2020 में वो बिहार की चनपटिया विधानसभा सीट से भी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था। लेकिन सफल नहीं हो पाए थे।

फर्जी वीडियो के कारण पूरे देश में हुए थे वायरल
बेतिया जिले के रहने वाले मनीष कश्यप उस समय चर्चा में आए थे, जब तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों के साथ मारपीट के फर्जी वीडियो पोस्ट करने के मामले में उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ था। बिहार के मजदूरों के साथ मारपीट का कथित वीडियो मनीष कश्यप ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल से शेयर किया था, जो काफी वायरल हुआ था। यह वीडियो बनाकर वो कानून के जाल में बुरी तरह फंस गए. वीडियो वायरल होने के बाद तमिलनाडु पुलिस ने इसे भ्रामक बताया था। इसके अलावा बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने भी इसी मामले को लेकर मनीष कश्यप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी पुलिस ने दबिश दी तो मनीष कश्यप अंडरग्राउंड हो गए थे। पुलिस ने जब मनीष के घर की कुर्की शुरू की तो स्थानीय थाने में सरेंडर कर दिया था। EOU टीम ने केस अपने कब्जे में लेकर मनीष से पूछताछ की और जेल भेज दिया था। तमिलनाडु पुलिस की टीम पटना पहुंची और 30 मार्च 2023 को ट्रांजिट रिमांड पर तमिलनाडु पुलिस अपने साथ ले गई थी। उसके बाद करीब नौ महीने तक मनीष कश्यप जेल में रहे थे।



